3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: आज अपने प्रशंसकों से मिलने चेन्नई जाएगी चैंपियन टीम, जाने क्या है प्रोग्राम

चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरा आईपीएल खिताब जीत मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 28 May 2018, 1:28 PM IST

CSK

IPL 2018: आज अपने प्रशंसकों से मिलने चेन्नई जाएगी चैंपियन टीम, जाने क्या है प्रोग्राम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा तीसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। चेन्नई की टीम को उसके फैंस का जबरदस्त समर्थन प्राप्त है। चेन्नई की टीम जहां भी जाती है उनके प्रशंसक हर जगह टीम के साथ पहुंचते हैं। चेन्नई का होम ग्राउंड बदल जाने के बाद भी चेन्नई की टीम को अपने प्रशंसकों का भरपूर साथ मिला है। पर चेन्नई के ही फैंस क्यों इतने जोश से टीम का साथ देते हैं। कारण हम आपको बताते हैं इस खबर के माध्यम से।


चेन्नई के फैंस हैं सबसे खास
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपनी टीम का साथ जमकर देते हैं। चेन्नई के होम ग्राउंड बदल जाने के बाद, चेन्नई के फैंस पूरी ट्रैन बुक करके चेन्नई के नए होम ग्राउंड पुणे पहुंच गए थे। इसके साथ ही देश के हर मैदान पर जहां भी चेन्नई का मैच होता है उनकी टीम के प्रशंसक पहुंचते हैं। कुछ खास फैंस ने तो अपने शरीर पर धोनी और सुरेश रैना का नाम भी गुदवा रखा है। चेन्नई की टीम को वानखेड़े में हुए फाइनल मुकाबले में भी प्रशंसकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ था।


CSK करेगी अपने फैंस का अभिवादन
धोनी से कल पूछे जाने पर कि वह उनकी टीम का सेलिब्रेट करने का क्या प्लान है , धोनी का इसपर जवाब था कि "अभी तो जश्न मानाने का कोई भी प्लान नहीं है। हम लोग कल चेन्नई जाएंगे और वह पर कुछ लोगो से मिलेंगे। टीम के फैंस और जो भी टीम के करीबी लोग हैं उनसे मुलाकात करेंगे। लेकिन हम लोग उसके बाद होटल में इकठ्ठा होंगे और जीत का जश्न मनाएंगे।" धोनी और उनकी फ्रेंचाइज के दिल में अपने प्रशंसकों के लिए बहुत जगह है, यही कारण है कि फैन CSK के साथ इतने वफादार हैं।


वाटसन के दम पर जीती CSK
शेन वाटसन के 57 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का विजेता बना दिया। वाटसन की बेहतरीन पारी की बदौलत चेन्नई ने लीग के 11वें सीजन के फाइनल में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा उसके दूसरे खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखकर लग रहा था कि चेन्नई के लिए यह जीत बेहद मुश्किल होगी, लेकिन वाटसन ने एक छोर पर अकेले खड़े होकर हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और चेन्नई को 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। चेन्नई ने सिर्फ दो विकेट खोए।