1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कब और कहां देखना है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मुकाबला, नहीं तो हो जाएगा मिस

टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने उसी फॉर्म को जारी रखने के इरादे से उतरेगी। सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jan 2019, 9:57 PM IST

Virat Kohli and Aaron Finch with the trophy

जानिए कब और कहां देखना है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ODI मुकाबला, नहीं तो हो जाएगा मिस

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर शनिवार को खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम इन तीन ODI मैचों की सीरीज में जीत दर्ज कर लेती है तो इतिहास रच जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली यह भारतीय टीम इतिहास की पहली टीम होगी जो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तीनों फॉर्मेट में अविजेय रही। आइए जानते हैं कि दोनों टीम के बीच इस रोमांचक सीरीज का पहला ODI मुकाबला कब और कहां देखना है।


किस समय खेला जाएगा मुकाबला-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जाना पहला ODI मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 7:50 मिनट पर शुरू होगा। यह डे-नाईट मुकाबला है और ऑस्ट्रेलिया में यह मैच दोपहर 12:20 मिनट से खेला जाएगा।


किस चैनल पर देखें लाइव प्रसारण-
यह मुकाबला आप सोनी नेटवर्क के चैनल सोनी सिक्स पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ और सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेंट्री के साथ यह मुकाबला सुबह 7:50 से देख सकते हैं। साथ ही यह मुकाबला आप ऑनलाइन SonyLIV की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स कारे (विकेटकीपर), झाए रिचर्डसन, बिलि स्टानलेक, जेहन बेहेरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लॉयन, एडम जाम्पा, एश्टन टर्नर।