30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: रोहित शर्मा के पास मार्टिन गुप्टिल केपी पछाड़ने का बड़ा मौका, दो छक्के लगाते ही अपने नाम कर लेंगे ये रिकॉर्ड

IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ इस सीरीज में टीम की कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही टीम के कुछ बल्लेबाज फॉर्म में वापसी की भी कोशिश करेंगे। केएल राहुल और ऋषभ पंत समेत कुछ बल्लेबाज पिछले कुछ महीनों में टी-20 फॉर्मेट में रन बनाने में जूझते दिखे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Sep 2022, 12:57 PM IST

rohit_sharma_six.png

India vs australia Rohit sharma Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (PCA) में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक शानदार रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका है। दो सिक्स लगाते ही रोहित एक बड़ा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में गुप्टिल टॉप पर हैं। गुप्टिल ने 121 मैचों की 117 पारियों में 172 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में रोहित उन से मात्र 1 सिक्स दूर हैं। रोहित ने 136 टी-20 मैचों की 128 पारियों में 171 सिक्स लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में दो सिक्स लगाते ही रोहित मार्टिन गुप्टिल से आगे निकल जाएंगे।

तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद बल्लेबाजों से रोहित काफी आगे हैं। तीसरे स्थान पर 124 सिक्स के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। वहीं, चौथे नंबर पर 120 सिक्स के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। गेल पिछले काफी समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वहीं, मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टी-20 कप्तान एरॉन फिंच पांचवें स्थान पर हैं। फिंच ने 117 सिक्स लगाए हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में वह मॉर्गन और गेल को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे।

T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज















































खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट सिक्स
मार्टिन गुप्टिल (NZ)1213497135.80172
रोहित शर्मा (IND)1363620140.63171
क्रिस गेल (WI)791899137.50124
इयोन मॉर्गन (ENG)1152458136.17120
एरॉन फिंच (AUS)922855145.29117

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। टीम इंडिया को सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और दो क्वालिफायर टीमें हैं।