31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाथन लायन की इस गेंद से शुरू हुआ पिच विवाद, 4.8 डिग्री टर्न के साथ उड़ा दी थीं पुजारा की गिल्लियां

इंदौर की बल खाती पिच पर भारत की पारी 33.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गयी। पुणे टेस्ट में भारत ने दो पारियों में 107 और 105 बनाए थे, और यह उसके बाद घर पर भारत का न्यूनतम स्कोर है। इस मैच में नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को एक ऐसी गेंद डाली की वह चर्चा का विषय बन गई। लायन की यह गेंद तेजी से घूमी और 4.8 डिग्री का टर्न लेते हुए सीधा डिफेंस को छकाती हुई स्टंप्स में घुस गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Mar 2023, 3:00 PM IST

pujara_bowled.jpg

India vs Australia Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को मात्र 109 रन पर ढेर कर दिया है। लेकिन कंगारू टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बाद विवाद खड़ा हो गया।

दरअसल इंदौर की बल खाती पिच पर भारत की पारी 33.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गयी। पुणे टेस्ट में भारत ने दो पारियों में 107 और 105 बनाए थे, और यह उसके बाद घर पर भारत का न्यूनतम स्कोर है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पिच से मिल रही जबरदस्त टर्न और असमतल उछाल ने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और वे अपने विकेट गंवाते चले गए। नागपुर और दिल्ली में भारतीय स्पिनरों ने जो ऑस्ट्रेलिया के साथ किया था ,वही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने तीसरे टेस्ट में भारत के साथ कर दिया।

इस मैच में नाथन लायन ने चेतेश्वर पुजारा को एक ऐसी गेंद डाली की वह चर्चा का विषय बन गई। लायन की यह गेंद तेजी से घूमी और 4.8 डिग्री का टर्न लेते हुए सीधा डिफेंस को छकाती हुई स्टंप्स में घुस गयी। पुजारा समझ भी नहीं पाये कि कब उनकी गिल्लियां हवा में बिखर गई। उनकी इस गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व खिलाड़ियों से सवाल खड़े किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मार्क वॉ ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'इंदौर की पिच टेस्ट के लायक ही नहीं है। ऐसी पिच पर मैच खेलना सही नहीं है।' वहीं पूर दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा कि इंदौर की पिच पहले नहीं बल्कि तीसरे दिन की पिच लग रही है।'

हेडन ने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘मुझे इस तरह के हालातों से दिक्कत है। दुनिया में कहीं छठे ही ओवर में स्पिन गेंदबाज नहीं आता है। पहले ही दिन गेंद 4.8 डिग्री टर्न हो रही है। ऐसा आप तीसरे दिन देखते हैं। मैच इतने जल्दी खत्म नहीं होना चाहिए। कम से कम खेल चार या पांच दिन तक तो चले। ऐसा ही रहा तो हमें तीन दिन के ही टेस्ट मैच खेल लेने चाहिए।'