31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, तिलक वर्मा का डेब्यू

इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में पांच बदलाव किए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्ण और मोहम्मद शामी को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Sep 2023, 2:51 PM IST

iind_ban.png

India vs Bangladesh, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुक़ाबला महज एक औपचारिकता है, क्योंकि एशिया कप के फाइनलिस्ट पहले ही तय हो चुके हैं। वहीं बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। एशिया कप 2023 में बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है और अबतक खेले गए चार मुकाबलों में टीम को सिर्फ एक में जीत मिली है।

इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में पांच बदलाव किए हैं। वर्ल्ड कप और खिलाड़ियों के वर्कलोड और चोटिल होने के डर को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 डेब्यू किया था। इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्ण और मोहम्मद शामी को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं बांग्लादेश ने भी एक बदलाव किया है। दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम इस मुक़ाबले में नहीं खेल रहे हैं। वे श्रीलंका से अपने देश लौट गए हैं क्योंकि उनके घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है। ऐसे में उनके स्थान पर तंजीद हसन तमीम को मौका दिया है। तिलक के साथ तमीम भी इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। यह उनका का पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मुक़ाबला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी।

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन शाकिब, मुस्तफिजुर रहमान।