नई दिल्ली।भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले हम आपको कई कीर्तिमानों और नंबर गेम से अपडेट करते रहेंगे। भारत सीरीज का पहला टेस्ट मैच 31 रनों से हार गया था और अब वह सीरीज में बराबरी करने को बेताब होगा। लॉर्ड्स के मैदान पर एशियाई टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसके साथ ही भारत के पास एक ऐसा बल्लेबाज है जोकि टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करता है। अगर यह खिलाड़ी अपने इस रिकॉर्ड को मेन्टेन रखता है तो इस टेस्ट में भारत जीत कर सीरीज को बराबरी पर ला सकता है।