नई दिल्ली।भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। कभी भारतीय टीम मैच में आगे जाते नजर आई कभी इंग्लैंड। विराट कोहली की शतकीय पारी ने भारतीय टीम को पहली इनिंग में मैच में बनाए रखा लेकिन भारत ने इंग्लैंड को 13 रनों की लीड दे दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी ने जल्द विकेट चटका के भारत का पलड़ा भारी कर दिया लेकिन सैम कुरैन ने एक बार फिर इंग्लैंड के लिए टिक कर बल्लेबाजी करते हुए टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पंहुचा दिया। रनों का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर बिफरी लेकिन कोहली ने चित परिचित अंदाज में टीम को संभाला। इसके बाद विराट अर्धशतक लगाकर बेन स्टोक्स का शिकार हुए। इसी ओवर में स्टोक्स ने मोहम्मद शमी को भी अपना शिकार बनाया। कोहली के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने 31 रन बनाए। चार विकेट लेने वाले स्टोक्स ने पांड्या को आउट कर भारतीय टीम को समेट इंग्लैंड को जीत दिलाई। भारत की हार के यह पांच मुख्य कारण रहे।