7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 रन बनाने के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

बर्मिंघम टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कप्तान कोहली दोनों पारियों में मिलाकर 200 बनाने में सफल रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Aug 2018, 6:58 PM IST

virat kohli

200 रन बनाने के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम एक बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब जाकर चूक गया। यदि भारतीय टीम इस मैच को जीत जाती, तो वो एशिया की पहली टीम होती जिसने बर्मिंघम में इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराया हो। इस मैच में कई ऐसे मौके आए, जब ऐसा लगा कि भारतीय टीम जीत के करीब है। लेकिन अंतत: टीम को हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा। भारत की ओर से इस मैच में कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी सबसे बड़ी सकारात्मक पहलु रही। कप्तान कोहली ने इस मैच में एक शतक और एक अर्धशतक जमाया। लेकिन इसके बाद भी कप्तान कोहली के नाम पर एक ऐसा मनहूस रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे वो चाह कर भी कभी याद नहीं करना चाहेंगे।

कप्तान कोहली ने बनाया यह विराट रिकॉर्ड -
इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। कोहली बतौर कप्तान किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। आज के मैच में 200 रन बनाते ही कोहली बतौर कप्तान किसी एक टेस्ट में 200 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा रिकॉर्ड नौवीं बार किया। कोहली ने यह मुकाम 36 टेस्ट मैचों में हासिल किया। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रायन लारा हैं। वेस्टइंडीज के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले लारा ने सात बार किसी एक टेस्ट में 200 से ज्यादा रन बनाए है। इस लिस्ट में रिकीं पोटिंग तीसरे नंबर है। जबकि सर डॉन ब्रैडमैन चौथे नंबर पर है।

साथ ही कोहली के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड -
इसके साथ-साथ कप्तान कोहली के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। बतौर कप्तान कोहली शतक लगाने के बाद भी अपनी टीम को रिकॉर्ड पांचवीं बार जीत नहीं दिला सके। यह रिकॉर्ड पहले ब्रायर लारा के नाम पर था। लारा की कप्तानी शतक के बाद चार बार वेस्टइंडीज की टीम को जीत नहीं मिल सकी थी। भारतीय कप्तान कोहली लारा को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर आ गए है। इससे पहले भी कोहली की चार शतकीय पारियों के बाद भारत को जीत नहीं मिल सकी है। हालांकि इसमें ज्यादा दोष टीम के अन्य बल्लेबाजों का है। लेकिन रिकॉर्ड के नजरिए से देखें तो कोहली ये मनहूस रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।