27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ : आखिरी मैच में भी भारी बारिश का अलर्ट, इस फ्लॉप खिलाड़ी को ड्रॉप करेंगे धवन

IND vs NZ 3rd ODI : भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल 30 नवंबर बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल भारतीय टीम पहला मैच हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। कप्तान शिखर धवन इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेंगे। लेकिन, इसी बीच मौसम विभाग ने तीसरे मैच के दौरान भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे सीरीज हारने का खतरा है।

2 min read
Google source verification
india-vs-new-zealand-3rd-odi-christchurch-weather-forecast-heavy-rain-alert-during-the-match.jpg

आखिरी मैच में भी भारी बारिश का अलर्ट, इस फ्लॉप खिलाड़ी को ड्रॉप करेंगे धवन।

IND vs NZ ODI Series : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। भारत के लिहाज से ये मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज का पहला मैच हारकर टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे है। कप्तान शिखर धवन हर हाल में अंतिम मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेंगे। इसके लिए वह टीम में महत्वपूर्ण बदलाव भी कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मैच में युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। लेकिन, इसी बीच मौसम विभाग ने आखिरी मुकाबले के दौरान क्राइस्टचर्च बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान मौसम विभाग ने क्राइस्टचर्च में 70 फीसदी बारिश होने की आशंका जताई है। यहां बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ इसी तरह दूसरे वनडे में भी बारिश की संभावना जताई थी, जो सटीक साबित हुई। अगर दूसरे मैच की तरह तीसरे वनडे में भी बारिश हुई तो भारत सीरीज हार जाएगा। क्योंकि वनडे सीरीज में बढ़त न्यूजीलैंड के पास है। मैच रद्द होने की स्थिति में सीरीज न्यूजीलैंड जीत जाएगा।

फ्लॉप साबित हुए चहल

युजवेंद्र चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में बेहद घटिया प्रदर्शन किया था। जिसे देखकर नहीं लगता कि उन्हें तीसरे मैच में भी मौका दिया जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में युजवेंद्र चहल टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण थे।

चहल ने पूरे 10 ओवर फेंककर 67 रन लुटाए थे और कोई विकेट भी नहीं प्राप्त कर सके थे। टॉम लाथम और केन विलियमसन ने चहल की खूब धुनाई की थी। ऐसे में चहल के स्थान पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। कुलदीप विकेट टेकर गेंदबाज हैं और वनडे में उनके नाम दो हैट्रिक भी हैं।

यह भी पढ़े - IND vs NZ : अर्शदीप सिंह ने बताया तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का प्लान

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक और कुलदीप यादव।

यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन!, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की टी20 से छुट्‌टी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग