
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 नवंबर 2024 (दिन बुधवार) को 4 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को जहां पहले मैच में संजू सैमसन के शानदार शतकीय पारी की बदौलत जीत नसीब हुई थी, वहीं दूसरे मैच में ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 47 रन) ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ( 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के प्रयासों को विफल करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी। ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले को लेकर मौसम, बारिश के पूर्वानुमान, पिच की स्थिति और आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर…
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच के दौरान सेंचुरियन में बारिश की संभावना कम है। मुकाबले के दौरान मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसकी वजह से यहां खेलने के लिए खिलाड़ियों के लिए स्थिति सुखद होने की संभावना है।
वैसे तो आमतौर पर सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में विकेट उछाल वाले होते हैं। यहां गेंद सामान्य ट्रैक की तुलना में बल्ले पर थोड़ी तेजी से आती है। पिछले कुछ सालों से सेंचुरियन की पिच पर उछाल और गति के लिए जानी जाती है। इस वजह से यह तेज गेंदबाजों को ज्यादा घातक बनाती है। स्पिनर भी अतिरिक्त उछाल हासिल कर बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकने के बाद लक्ष्य तक हासिल करना चाहेगा।
सेंचुरियन की सुपरस्पोर्ट पिच पर कुल 14 मैच खेले गए है, जिसमें से टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने वाली टीम ने 7 मुकाबले जीत हैं। यहां दोनों ही टीमों के बीच केवल एक T20 मुकाबला फरवरी 2018 में खेला गया था, जिसमें भारत को मेजबान टीम से 6 विकेट से का सामना करना पड़ा था।
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख। आवेश खान, यश दयाल ।
दक्षिण अफ्रीका- एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।
Updated on:
12 Nov 2024, 8:17 PM IST
Published on:
12 Nov 2024, 8:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.