25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका क्रिकेट ने इस दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी को दी बड़ी जिम्मेदारी, जल्द जुड़ेंगे टीम से

श्रीलंकाई टीम डरबन में दक्षिण अफ्रीका से 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक पहला टेस्ट जबकि कैबरा में 5 से 9 दिसंबर तक दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। WTC फाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 12 Nov 2024, 6:42 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के मद्देनजर श्रीलंका ने पूर्व क्रिकेटर नील मैकेंजी को सलाहकार कोच नियुक्त किया है। 48 वर्षीय पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डरबन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले 13 से 21 नवंबर के बीच श्रीलंकाई टीम से जुड़ जाएंगे।

नील मैकेंजी ने 2000 से 2009 के बीच कुल 58 टेस्ट मैच खेले हैं और दक्षिण अफ्रीका के लिए 3253 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 280 मैच की 476 पारियों में 19,041 रन बनाए हैं। वह टेस्ट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप में से एक हैं, जिन्होंने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ ग्रीम स्मिथ के साथ 415 रन की साझेदारी की थी।

यह भी पढ़े: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पीसीबी पर भड़का यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, खूब सुनाई खरी खोटी

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने कहा, मैकेंजी दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों के बारे में गहन जानकारी लाएंगे। ताकि श्रीलंकाई खिलाड़ी वहां के चुनौतीपूर्ण हालात का सामना कर सकें। पिछले साल मैकेंजी वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी सलाहकार थे। इस साल की शुरुआत में वह बल्लेबाजी कोच के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सेटअप का हिस्सा थे।

श्रीलंकाई टीम डरबन में दक्षिण अफ्रीका से 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक पहला टेस्ट जबकि कैबरा में 5 से 9 दिसंबर तक दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। WTC फाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

WTC 2023-25 तालिका में श्रीलंका तीसरे स्थान पर

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनल में जगह बनाने की होड़ में हैं। दक्षिण अफ्रीका जहां अब तक 8 टेस्ट मैच में 4 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ 57.17 PCT के साथ 5वें नंबर पर काबिज है, वहीं श्रीलंका 9 मैच मे 5 जीत और 4 हार के साथ 55.56 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़े: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया 12 मैच में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ 62.5 PCT के साथ शीर्ष पर है। भारत 14 मैच में 8 जीत, 5 हार और एक ड्रॉ के साथ 58.33 PCT के साथ दूसरे पायदान पर है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग