केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने कराई टीम की नैया पार: टीम इंडिया ने 43 रन के स्कोर पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का विकेट खो दिया था। लेकिन, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल और सूर्यकुमार ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को मुसीबत से निकाला। केएल राहुल ने 49 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली।