2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: ‘इस बंदे को किसी बात की चिंता नहीं होती क्या?’, ऋषभ पंत हुए ट्रोल

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे। ऋषभ पंत के लिए ये मैच कुछ खास नहीं रहा और वो महज 18 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल वो ट्रोल हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 9 Feb 2022, 4:32 PM IST

ind_vs_wi_rishabh_pant_trolled_with_hilarious_memes.jpg

Rishabh Pant trolled

India vs West Indies, 2nd ODI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली गेंद फेंक जाने से पहले ही सभी को चौंका दिया था। केएल राहुल के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ मैदान पर ओपनिंग करने के लिए आए थे। ऋषभ पंत को ओपनिंग करता देखकर फैंस को काफी हैरान हुई। ऋषभ पंत ने अपनी खराब बल्लेबाजी से फैंस को काफी दुखी किया। ऋषभ पंत 34 गेंदों पर महज 18 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं ऐसा ही कुछ देखने को मिला दूसरे वनडे के दौरान भी जब वो आउट होकर वापस लौटे थे।

टीम इंडिया की हालत पतली थी और उसने 43 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे लेकिन ऋषभ पंत को सारी चिंताओ से दूर मस्तमौला अंदाज में साथी खिलाड़ियों के साथ बाउंड्री लाइन के पास मस्ती भरे अंदाज में लेटा हुआ देखा गया। ऋषभ पंत के मस्तीभरे अंदाज को देखकर कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'इस बंदे को किसी बात की चिंता नहीं होती क्या?'


दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिंदगी एक सफर है सुहाना वाली वाइब आ रही है।' एक ने लिखा, 'ऋषभ पंत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं होनी चाहिए। अय्यर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यार कहीं एक्स्ट्री बॉलर बोलकर रोहित भाई बॉलिंग भी ना करवा दें मुझसे।'
यह भी पढ़ें: RCB ने टूटी ओमनी वैन में मुझे एयरपोर्ट भेजा था


बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच को जीतकर टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही अपनी बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया। रोहित शर्मा ने 5 तो विराट कोहली ने 18 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: Valentine Week में ट्रोल हुए इशांत शर्मा, वजह हैं आसाराम बापू