2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine Week में ट्रोल हुए इशांत शर्मा, वजह हैं आसाराम बापू

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का पुराना वीडियो फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में इशांत शर्मा वैलेंटाइन डे पर लोगों को सीख देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यूजर्स उन्हें आशाराम की तस्वीर को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 7 Feb 2022, 8:22 PM IST

valentine_day_ishant_sharma_trolled_because_of_asaram_bapu.jpg

Ishant Sharma trolled

Valentine Week 2022: रोज डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ये हफ्ता पूरे सात दिन तक चलेगा और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ ही इस खेल का समापन होगा। रोज डे की शुरुआत हुई और फेसबुक पर वायरल हो गया टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) का एक वीडियो। इस वीडियो में भारतीय तेज गेंदबाज वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के बारे में लोगों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।इशांत शर्मा ने लोगों को वीडियो के माध्यम से भरपूर ज्ञान दिया लेकिन, फिर भी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।दरअसल इशांत शर्मा के ट्रोल होने की वजह उनके पीछे की तस्वीर है। इशांत शर्मा के पीछे आसाराम बापू (Asaram Bapu) की फोटो टंगी थी। बस लोगों ने इसी बात को लेकर भारतीय तेज गेंदबाज को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हारे पीछे वैलेंटाइन डे वाले बाबा हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई पीछे फोटो देख।' एक ने लिखा, 'ये भी आशाराम का भक्त निकला।' एक अन्य यूजर ने इशांत शर्मा का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'ये पीछे वाला क्या सही में वो है जो मैं समझ रहा....?? जेल जाने के बाद से देखा नही है इसको तो कन्फ्यूजन है थोड़ा सा।'

बता दें कि इससे पहले भी एकबार जब इशांत शर्मा ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थी तब वो काफी ट्रोल हुए थे। क्योंकि उस वक्त भी उनके पीछे दीवार पर रेप के दोष में सजा काट रहे आसाराम की फोटो टंगी थी। मालूम हो कि आसाराम राजस्थान के अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद हैं। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।


इशांत शर्मा ने वैलेंटाइन डे के बारे में बोलते हुए कहा था, 'आप सभी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं अपने दोस्तों के साथ लेकिन, अगर आप यही वैलेंटाइन डे अपने माता-पिता के साथ मनाएंगे तो काफी अच्छा उनको लगेगा। क्योंकि माता-पिता ही वो इंसान होते हैं जो आप कितना भी खराब करें या अच्छा करें वो आपको उसी प्रेम और प्रभाव से मिलेंगे जैसा वो हमेशा से मिलते आए हैं। मेरे हिसाब से 14 फरवरी का दिन आपको अपने माता-पिता के साथ मनाना चाहिए और सोचना चाहिए कि आप उनको कैसे खुश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या विराट कोहली में बहुत ज्यादा घमंड है?