5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौतम गंभीर ने जताई WTC जीतने की उम्‍मीद, लेकिन भारत कैसे कर पाएगा फाइनल के लिए क्वालीफाई? समझें पूरा गणित

India WTC 2025-27 Qualification Scenario: भारत के 48.15 परसेंट पॉइंट्स के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में छठे स्थान पर होने के बावजूद गौतम गंभीर ने कहा कि टीम को अब भी विश्वास है कि वह खिताब के लिए चुनौती दे सकती है। उन्‍होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम WTC जीत सकते हैं। इस टीम में टैलेंट और भूख है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 05, 2026

India WTC 2025-27 Qualification Scenario

भारतीय टेस्‍ट टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India WTC 2025-27 Qualification Scenario: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीन चक्रों में से दो में रनर-अप रहने के बाद भारतीय टीम आखिरकार एक कदम और आगे बढ़ने का पक्का इरादा कर चुकी है। अफगानिस्‍तान के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्‍मीद जताई है। हालांकि, मौजूदा चक्र में भारत के चार टेस्ट हारने के बाद फाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका'

गंभीर ने कहा कि हम बहुत आशावादी हैं और हम हमेशा आशावादी रहते हैं। जब तक आपके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। हम जानते हैं कि हमारे पास किस तरह की क्वालिटी और टैलेंट है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कारण है कि हम यह न मानें कि हम चैंपियनशिप नहीं जीत सकते।

उन्होंने आगे कहा कि और यही बात सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि उस ड्रेसिंग रूम में बैठा हर कोई मानता है। हमारी यहां-वहां एक-दो खराब सीरीज हो सकती हैं, लेकिन हम जानते हैं कि उस ड्रेसिंग रूम में किस तरह का टैलेंट है और कितनी भूख है।

इंग्‍लैंड के दौरे से की थी शानदार शुरुआत

बता दें कि भारत ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के शानदार दौरे से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी। इसके बाद वेस्टइंडीज खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया। हालांकि, पिछले नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइटवॉश ने फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। लेकिन, गंभीर ने इतने पर भी भरोसा नहीं खोया है। उनका मानना ​​है कि टीम में अभी भी वो सब कुछ है, जो टाइटल जीतने के लिए चाहिए।

भारत के WTC फाइनल में पहुंचने के समीकरण

भारत फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है, लेकिन आगे की राह अब आसान नहीं है। इस चक्र में भारतीय टीम के 9 टेस्ट बाकी हैं, जिसमें श्रीलंका में दो, न्यूजीलैंड में दो और अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की घरेलू सीरीज शामिल है।

टीम इंडिया फिलहाल पॉइट्स टेबल में 48.15 के पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) के साथ छठे पायदान पर है। पहले के चैंपियन और पिछले चक्र की रनर-अप ऑस्ट्रेलिया टेबल में सबसे ऊपर हैं। उसके बाद न्यूजीलैंड और फिर डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर स्‍थान पर है।

क्वालिफिकेशन रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को अपने बचे हुए 9 टेस्ट में से कम से कम सात जीतने होंगे। यह काम इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि इनमें से चार मैच घर से बाहर खेले जाएंगे। जिसमें न्यूज़ीलैंड में दो मैच शामिल हैं, जहां भारत ने 2009 में आखिरी टेस्ट जीता था।

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारटाईड्रॉनो रिजल्टअंकपीसीटी (%)
1ऑस्ट्रेलिया8710008487.50
2न्यूजीलैंड3200102877.78
3दक्षिण अफ्रीका4310003675.00
4श्रीलंका2100101666.67
5बांग्लादेश4210102858.33
6भारत9440105248.15
7इंग्लैंड10360103831.67
8पाकिस्तान41300048.33
9वेस्टइंडीज80701044.17