
टीम के साथ रणनीति बनाते कप्तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
Indian cricket team Full Schedule 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रा रही। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार इंग्लैंड दौरे पर एक से ज्यादा टेस्ट मैच जीते। इस सीरीज के खत्म होने के बाद फैंस के मन में सवाल है कि अब भारतीय टीम अपनी अगली सीरीज कब खेलेगी?
| मैच | वेन्यू | मैच का समय |
| 10 सितंबर- भारत बनाम यूएई | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 7:30 PM |
| 14 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | 7 PM |
| 19 सितंबर- भारत बनाम ओमान | शेख जैयद स्टेडियम, अबू धाबी | 7:30 PM |
दरअसल अगस्त में बांग्लादेश से होने वाली वनडे और टी20 सीरीज़ स्थगित हो गई है और श्रीलंका दौरे के लिए अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए ये बहुत बड़ा झटका है कि अगले एक महीने से ज्यादा समय तक टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी। अब टीम सीधे एशिया कप 2025 में मैदान पर नजर आएगी। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से होगा।इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच होगा और 19 सितंबर को ओमान से आखिरी मुक़ाबला होगा।
| मैच | वेन्यू | मैच का समय |
| 2 अक्टूबर- भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट | अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम | 9:30 AM |
| 10 अक्टूबर- भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | 9:30 AM |
एशिया कप के बाद भारत एक बार फिर रेड बॉल क्रिकेट खेलेगा। टीम वेस्टइंडीज से घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी। जिसका पहला मुक़ाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
| तारीख | मैच | वेन्यू | मैच का समय |
| 19 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का पहला वनडे | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | 9 बजे सुबह |
| 23 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का दूसरा वनडे | एडिलेड ओवल, एडिलेड | 9 बजे सुबह |
| 25 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का तीसरा वनडे | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | 9 बजे सुबह |
| 29 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का पहला टी20I | मनुका ओवल, कैनबरा | 1:45 PM |
| 31 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का दूसरा टी20I | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | 1:45 PM |
| 2 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का तीसरा टी20I | होबर्ट | 1:45 PM |
| 6 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का चौथा टी20I | गोल्ड कोस्ट | 1:45 PM |
| 8 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत का पांचवां टी20I | गाबा बिस्बेन | 1:45 PM |
इस सीरीज के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगा। जहां टीम तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। मतलब रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सीधा अक्टूबर में एक्शन में नज़र आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे अक्टूबर 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड और 25 अक्टूबर और सिडनी में मैच खेले जाएंगे।
टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी। इसका पहला मुक़ाबला कैनबरा में खेला जाएगा। 31 अक्टूबर को दूसरा मुक़ाबला मेलबर्न में, 2 नवम्बर को तीसरा मैच होबर्ट में, 6 नवम्बर को चौथा टी20 गोल्ड कोस्ट में और 8 नवम्बर को आखिरी टी20 मैच बिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा।
| सीरीज | मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|---|
| टेस्ट सीरीज | पहला टेस्ट | 22-26 नवंबर 2025 | दिल्ली |
| दूसरा टेस्ट | 30 नवंबर-4 दिसंबर 2025 | गुवाहाटी | |
| वनडे सीरीज | पहला वनडे | 30 नवंबर 2025 | रांची |
| दूसरा वनडे | 3 दिसंबर 2025 | रायपुर | |
| तीसरा वनडे | 6 दिसंबर 2025 | विशाखापत्तनम | |
| टी20 सीरीज | पहला टी20 | 9 दिसंबर 2025 | कटक |
| दूसरा टी20 | 11 दिसंबर 2025 | नागपुर | |
| तीसरा टी20 | 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला | |
| चौथा टी20 | 17 दिसंबर 2025 | लखनऊ | |
| पांचवां टी20 | 19 दिसंबर 2025 | अहमदाबाद |
इसके बाद साल के अंत में डिफेंडिंग वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका भारत के दौरे पर आयेगा। जहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 14 नवम्बर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 30 नवम्बर से खेली जाएगी। वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसम्बर से होगी।
Updated on:
6 Aug 2025, 8:01 AM IST
Published on:
6 Aug 2025, 8:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.