1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-पाकिस्तान के बीच आज विश्व कप में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

Women’s T20 World Cup 2023 : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रशंसक कुछ ही घंटों बाद यानी आज रविवार को शाम 6.30 बजे से लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। आइये मैच से पहले जानते हैं कि आप भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
indw-vs-pakw-womens-t20-world-cup-2023-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch.jpg

भारत-पाकिस्तान के बीच आज विश्व कप में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच?

Women’s T20 World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर स्थित न्यलैंड्स स्टेडियम में आज 12 फरवरी को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रशंसक कुछ ही घंटों बाद यानी शाम 6.30 बजे से लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच खेले गए अब तक के 13 टी-20 मैच में से 10 भारत ने जीते हैं। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं कि आप घर बैठे लाइव मैच कब से और कहां देख सकते हैं।


महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच के लाइव प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर आप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही फोन या लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेनुका ठाकुर, अंजलि शरवानी और शिखा पांडे।

यह भी पढ़े -भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फटकारा, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुबीना अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा दार, आयेशा नशीम, अलिया रियाज, ओमाइमा सोहेल, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन और नशारा संधू।

यह भी पढ़े - टी20 वर्ल्ड कप में आज भिड़ेंगे भारत-पाक, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Story Loader