30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फटकारा, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक

Border Gavaskar Trophy 2023 : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है। दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम की शर्मनाक हार के बाद हर कोई कंगारू टीम की आलोचना कर रहा है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम और वहां मीडिया को जमकर फटकार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Feb 2023, 11:29 AM IST

ind-vs-aus-nagpur-test-sunil-gavaskar-said-it-was-a-totally-wrong-decision-by-australian-team-to-not-played-practice-match.jpg

भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फटकारा, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक।

IND vs AUS 1st Test : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तहत चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम की शर्मनाक हार के बाद हर कोई कंगारू टीम की आलोचना कर रहा है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम और वहां मीडिया को जमकर फटकार लगाई है। इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने यह भी बताया है कि ऑस्ट्रेलिया से आखिर कहां चूक हुई, जो इतनी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।


सुनील गावस्कर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। जिस तरह उनका कॉलेप्स हुआ। वह मानते हैं कि किसी भी मेहमान टीम के लिए पहले मैच में परेशानी होती है। कंडीशंस आदि को समझने में समय लगता है। गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का अभ्यास मैच नहीं खेलना बड़ी चूक रही। हालांकि उन्होंने नेट्स पर अभ्यास जरूर किया, लेकिन वह अभ्यास मैच खेलते तो ज्यादा फायदा मिलता।

अभ्यास मैच खेलने से किया था इनकार

यहां बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत दौरे पर अभ्यास मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसकी भरपाई के लिए कंगारूओं ने भारत के लोकल गेंदबाजों के साथ नेट पर अभ्यास का ऑप्शन चुना चुना था। इतना ही नहीं अश्विन के एक्शन वाले एक गेंदबाज के साथ भी अभ्यास किया था, लेकिन नागपुर टेस्ट वह किसी काम नहीं आया। अश्विन ने ही दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट चटका दिए।

यह भी पढ़े - केएल राहुल के घटिया प्रदर्शन पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा, बोले- छीनी जाए उपकप्तानी

क्या ऑस्ट्रेलिया मीडिया से ही परेशान हैं खिलाड़ी?

नागपुर पिच को लेकर हुए बवाल पर गावस्कर ने कहा कि भारतीय मीडिया ने पिच के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। जबकि ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने बार-बार नागपुर पिच को लेकर हो-हल्ला मचाया। उन्होंने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स स्मार्ट होंगे तो वह अपनी मीडिया से कहेंगे कि दोस्तों हमें क्रिकेट खेलने दो और आपको जो लिखना है वह लिखो।

यह भी पढ़े - भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में आज इन तीन स्टार खिलाड़ियों पर होगी पूरी जिम्मेदारी