3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्ड कप में आज भिड़ेंगे भारत-पाक, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Women’s T20 World Cup 2023 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के तहत आज 12 फरवरी को शाम 6.30 बजे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप बी का अहम मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि दोनों टीमें कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती हैं और पिच कैसी रहने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Feb 2023, 12:18 PM IST

womens-t20-world-cup-2023-indw-vs-pakw-probable-playing-xi-and-pitch-report.jpg

टी20 वर्ल्ड कप में आज भिड़ेंगे भारत-पाक, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट।

Women’s T20 World Cup 2023 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। पहले ही मैच में श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराया है। वहीं, आज 12 फरवरी को शाम 6.30 बजे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप बी का अहम मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय महिला टीम पिछले महीने ही वर्ल्ड की तैयारी को लेकर दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई थी। जहां उन्होंने ट्राई सीरीज खेली, लेकिन फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद टीम इंडिया आत्मविश्वास से लवरेज है और उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान ने दो-दो अभ्यास मैच खेले हैं। भारत को एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा तो दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 52 रनों से हराया। वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो पहले अभ्यास मैच में उसने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया तो दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद

आज भारत और पाकिस्तान के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। न्यूलैंड्स की पिच की बात करें तो यहां टी20 वर्ल्ड कप के तहत अभी तक एक ही मैच खेला गया है, जिसमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका की महिला टीम ने महज 3 रन से हराया है। पिच से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक मैचों में जीत हासिल हुई है।

यह भी पढ़े - भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में आज इन तीन स्टार खिलाड़ियों पर होगी पूरी जिम्मेदारी

भारत की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेनुका ठाकुर, अंजलि शरवानी और शिखा पांडे।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

मुबीना अली, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा दार, आयेशा नशीम, अलिया रियाज, ओमाइमा सोहेल, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन और नशारा संधू।

यह भी पढ़े - भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फटकारा, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक