नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 15 रन के अंतर से हार झेलना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब की टीम 120 गेंदों पर 159 रन का स्कोर भी नहीं बना सकी। जबकि पंजाब की बल्लेबाजी में क्रिस गेल, लोकेश राहुल, करुण नायर, मनोज तिवारी, अक्षदीप सिंह जैसे बल्लेबाज थे। जबकि अक्षर पटेल और कप्तान आर. अश्विन जैसे स्टार ऑल राउंडर शामिल थें। इस मैच में पंजाब की ओर से लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। 70 गेदों पर 95 रन की पारी खेलने के बाद भी राहुल अपनी टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहें।