31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: ऋद्धिमान साहा 2.0 देख विराट कोहली हुए हैरान, सोशल मीडिया पर लिखा खास पोस्ट

IPL 2023 Virat Kohli on Wriddhiman Saha : गुजरात के अनुभवी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने लखनऊ के खिलाफ 43 गेंदों पर धमाकेदार अंदाज में 81 रनों की पारी खेली। विराट कोहली, साहा के इस 2.0 वर्जन से खूब प्रभावित हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 7 May 2023, 6:06 PM IST

virat_wriddhiman.jpg

IPL 2023 Virat Kohli on Wriddhiman Saha : गुजरात टाइटंस के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 43 गेंदों पर शानदार अंदाज में 81 रनों की पारी खेली। अहमदाबाद के मैदान पर ऋद्धिमान साहा का रौद्र रूप देखने को मिला और उन्होंने विपक्षी लखनऊ के खेमे में तबाही मचाकर रख दी। ऋद्धिमान साहा का आक्रमक अंदाज या यूं कहे तो ऋद्धिमान वर्जन 2.0 देखकर विराट कोहली भी दंग हैं और उन्होंने अपने इस्टाग्राम अंकाउट पर एक स्पेशल स्टोरी शेयर करके साहा की तारीफ की है। विराट कोहली ने गुजरात और लखनऊ के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऋद्धिमान साहा का अर्धशतक पूरा होने के बाद अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साहा की एक तस्वीर शेयर करके उनकी तारीफ की। विराट ने लिखा, 'क्या खिलाड़ी हैं ऋद्धिमान साहा...' विराट कोहली के इस रिएक्शन से यह साफ है कि इस बैटर की इनिंग से काफी प्रभावित हुए हैं। तभी उन्होंने उनकी तारीफ में ये बात कही है।


मैच में क्या हुआ

लखनऊ सुपर गइंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने तूफानी अर्धशतक लगाए। शुभमन गिल ने 51 गेंद पर सात सिक्स और दो चौके की मदद से 94 और ऋद्धिमान साहा ने 43 गेंद पर चार सिक्स और 10 चौके की मदद से 81 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर 25 और डेविड मिलर ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए।


13वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को पहला झटका लगा। ऋद्धिमान साहा 43 गेंद पर 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आवेश खान की गेंद पर प्रेरक मांकड़ ने उनका बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। हार्दिक 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। मोहसिन खान की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने उनका कैच लिया।

इसके बाद डेविड मिलर और शुभमन गिल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को इस विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि आतिशी बल्लेबाजी के बावजूद गिल अपने शतक से चूक गए। लखनऊ सुपर गइंट्स के लिए मोहसिन खान और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली से मिलकर लड़ रहे हैं गंभीर और नवीन, कहीं फिर न शुरू हो जाए झगड़ा
यह भी पढ़ें : रोहित के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने