
एमएस धोनी का IPL 2024 में खेलना तय! पीटरसन ने CSK को दिया ये फॉर्मूला।
Kevin Pietersen on MS Dhoni : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को खेले गए मैच के बाद एमएस धोनी ने चेपक के मैदान पर चक्कर लगाते हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया था। उसके बाद से संन्यास लगने शुरू हो गए हैं कि यह सीजन धोनी का आईपीएल सीजन होगा। वहीं अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का कहना है कि धोनी अगले सीजन में भी खेलेंगे और चोट भी संन्यास की वजह नहीं बनेगी। पीटरसन ने कहा है कि धोनी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रूल के तहत आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं। क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी धोनी शानदार सपोर्ट मिला है।
केविन पीटरसन ने फॉर्मूला दिया है कि धोनी कैसे आईपीएल में खेलना जारी रख सकते हैं? पीटरसन ने अपने कॉलम में लिखा कि वह रविवार को धोनी के लैप ऑफ ऑनर के लिए चेपक में थेे। यह अविश्वसनीय था कि धोनी को देखने के लिए स्टेडियम मैच के बाद भी खचाखच भरा हुआ था।
अगर यह धोनी का आखिरी सीजन है तो मुझे बहुत आश्चर्य होगा। उन्होंने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप वह खेलना जारी रख सकते हैं। इस नियम के तहत 20 ओवर विकेटकीपिंग और जिस नंबर पर चाहें बल्लेबाजी कर सकते हैं।
बेहतरीन कप्तान के साथ हर मोर्चे पर करते हैं टीम की मदद
ज्ञात हो कि एमएस धोनी इस सीजन की शुरुआत से ही अपने घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। धोनी अक्सर घुटने पर आईस पैक लगाते हुए देखा गया है। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा था कि घुटने की चोट धोनी को परेशान कर रही है। पीटरसन ने कहा है कि धोनी कप्तान के रूप में लिए गए फैसलों से टीम की मदद करते हैं। इसके साथ ही जबरदस्त विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में कमाल दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें : धवन की वजह से हारी पंजाब किंग्स, कप्तान ने खुद स्वीकार की अपनी ये गलती
'हर कोई चाहता एक और सीजन खेलें धोनी'
केविन पीटसरन ने एमएस धोनी चोट को लेकर कहा कि इस सीजन के बाद उनके पास 8 से 9 महीने का समय आराम करने के लिए होगा। इस दौरान वह वह अपने घुटने की चोट को ठीक करें और फिट होकर एक और सीजन के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि धोनी का यह आखिरी सीजन नहीं होगा, क्योंकि देशभर के फैन उन्हें एक और सीजन में देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : पृथ्वी शॉ के तूफानी अर्धशतक पर 'गर्लफ्रेंड' निधि तापड़िया ने कुछ ऐसे लुटाया प्यार
Published on:
18 May 2023 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
