
पृथ्वी शॉ के तूफानी अर्धशतक पर 'गर्लफ्रेंड' निधि तापड़िया ने कुछ ऐसे लुटाया प्यार।
DC vs PBKS : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है। पृथ्वी इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों बुरी तरह से फ्लॉप रहे। इस कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शॉ को धर्मशाला में मौका दिया। शॉ ने मौके का फायदा उठाते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी की और अपनी क्लास दिखाते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। बड़ी बात ये है कि इस मैच को देखने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया भी पहुंची और शॉ को चीयर करती नजर आई।
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने पंजाब के खिलाफ 38 गेंद पर 54 रन की शानदार पारी खेली है। इस पारी में फैंस को शॉ का क्लास देखने को मिला। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और एक सिक्स भी लगाया। उन्होंने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई।
इस मैच को देखने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया भी पहुंची और स्टैंड से शॉ को सपोर्ट करती नजर आई। निधि ने शॉ की विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे शॉ ने खुद अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया है।
कौन है निधि तापड़िया
बता दें कि पेशे से एक्टर और मॉडल निधि तापड़िया नासिक की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। निधि क्राइम शो सीआईडी के लिए भी काम कर चुकी हैं। शॉ और निधि अक्सर एक-दूसरे के फोटो शेयर करते हैं। हालांकि अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें :पंजाब की हार से बदले प्लेऑफ के समीकरण, CSK को हारकर भी मिलेगी एंट्री
दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में!
निधि तापडि़या का पृथ्वी शॉ को मैदान पर सपोर्ट करने आना और मैच के बाद शॉ की स्टोरी शेयर करना इन चीजों से साफ जाहिर होता है कि दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं। वेलेंटाइन डे पर शॉ ने निधि के साथ एक फोटो भी शेयर किया था, हालांकि बाद में उसको डिलीट कर दिया था। एक समय अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी इसी तरह सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। कुल मिलाकर शॉ और निधि के रिलेशन को लेकर अभी तक किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें : धवन की वजह से हारी पंजाब किंग्स, कप्तान ने खुद स्वीकार की अपनी ये गलती
Published on:
18 May 2023 01:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
