DC Vs PBKS : शिखर धवन की वजह से हारी पंजाब किंग्स, कप्तान ने खुद स्वीकार की अपनी गलती
नई दिल्लीPublished: May 18, 2023 10:45:09 am
DC Vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार रात बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से हरा दिया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने हार स्वीकार करते हुए बेहद हैरान कर देने वाला बयान दिया है।


धवन की वजह से हारी पंजाब किंग्स, कप्तान ने खुद स्वीकार की अपनी गलती।
ipl 2023 DC Vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत 64वां मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से हराकर उसके लिए भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने हार स्वीकार करते हुए वह वजह भी बताई जिस कारण उनकी टीम हारी है। धवन ने यह बहुत निराशाजनक है। हमने शुरुआत से ही अच्छी गेंदबाजी नहीं की। जबकि गेंद स्विंग कर रही थी। हमें विकेट लेने चाहिए थे। यह बहुत ही क्लोज गेम था, लेकिन अब आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं।