2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यशस्‍वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Yashasvi Jaiswal : मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेले गए आईपीएल के 1000वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के यशस्‍वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। मैच के बाद अब मुंबई की जीत से ज्‍यादा यशस्‍वी जायसवाल सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि वह जल्‍द ही टीम इंडिया में एंट्री करेंगे। टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी यशस्‍वी की तारीफ की है।

2 min read
Google source verification
ipl-2023-mi-vs-rr-ipl-1000th-match-rohit-sharma-statement-on-yashasvi-jaiswal-team-india.jpg

यशस्‍वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान।

Yashasvi Jaiswal : मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग का 1000वां मैच इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गया है। इस मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन का लक्ष्‍य रखा। जिसे मुंबई इंडियंस ने चार विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की है। इस मैच में भले ही राजस्‍थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन युवा बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल ने तूफानी शतकीय पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। मैच के बाद अब मुंबई की जीत से ज्‍यादा यशस्‍वी जायसवाल सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि वह जल्‍द ही टीम इंडिया में एंट्री करते हुए धमाल मचाएंगे। इसी को लेकर टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया है।


अपने 36वें जन्‍मदिन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि हमने जिस तरह से लक्ष्‍य का पीछा किया, उसे देखकर बहुत खुशी हुई। पिछले मैच में भी हम टार्गेट के काफी करीब पहुंचे थे। उन्‍होंने कहा कि हमारी टीम के पास पूरी क्षमता है। डेविड अगले पोलार्ड हो सकते हैं, वह पोलार्ड की कमी को पूरा करने में सक्षम हैं। पोलार्ड ने जिस तरह से चैंपियन बनाया, डेविड में भी वही काबिलियत है।

कप्‍तान ने की सूर्या की तारीफ

रोहित ने प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर कहा कि बतौर कप्‍तान यह मुश्किल होता है। हमें एक टीम के रूप में लचीला रुख अपनाना होगा। खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहना होगा। जोफ्रा चोट के चलते लंबे समय तक नहीं खेले। गेंदबाजों को लय की आवश्‍यकता होती है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार पारी खेली है।

यह भी पढ़ें : यशस्‍वी ने शतक के साथ कब्‍जाई ऑरेंज कैप तो पर्पल की दौड़ में तुषार ने सबको पछाड़ा

यशस्‍वी से प्रभावित हुए रोहित शर्मा

मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा भी यशस्‍वी जायसवाल के खेल से काफी प्रभावित नजर आए। उन्‍होंने यशस्‍वी की तारीफ करते हुए कहा क‍ि मैंने पिछले साल देखा था, लेकिन इस साल वह अपने खेल को एक नए स्‍तर पर ले गए हैं।

रोहित ने बताया कि मैंने यशस्‍वी से पूछा कि इतनी ताकत कहां से आ रही है, इस पर उन्‍होंने कहा कि वह जिम में समय बिता रहे हैं। रोहित ने आगे कहा कि जायसवाल के लिए यह अच्‍छा है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के लिए भी यह काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें : यादगार! इतिहास बन गया IPL का 1000वां मैच, बने कई रिकार्ड्स

Story Loader