
लाइव मैच में ऋषभ पंत की फैन की ऐसी हरकत देख भड़कीं रौतेला।
Rishabh Pant And Urvashi Rautela : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत मंगलवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया था। इस मुकाबले को भले ही गुजरात की टीम ने 6 विकेट से जीता है, लेकिन दिल्ली के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। दरअसल, कार हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद ऋषभ पंत फिलहाल मैदान से दूर हैं और चोट से उबर रहे हैं। चोटिल पंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के मालिक और बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ अपनी टीम का समर्थन करने पहुंचे थे। इसी बीच लाइव मैच के दौरान पंत की एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी, जो एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को नागवार गुजरी है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के लाइव मैच के दौरान पंत की एक महिला फैन ने ऐसी हरकत की है, जिससे बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला खासी नाराज हो गई हैं। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसे लेकर नाराजगी जताई है। इसके बाद से फैंस लगातार अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
कैमरे में कैद हुई ये हरकत
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान ऋषभ पंत की एक फैन की हरकत कैमरे में कैद हुई है। इस फैन के हाथ में एक प्लेकार्ड था। जिस पर लिखा था कि थैंक्स गॉड उर्वशी यहां नहीं है। ऋषभ की इस फैन की ये हरकत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को बिलकुल भी पसंद नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा... क्यों? उर्वशी की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ऋषभ भैया को नजर लग जाती। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा... टेक इट ईजी उर्वशी।
यह भी पढ़े - एक पारी में 17 छक्के मारने वाला बल्लेबाज, जिसने अश्विन, चहल- बोल्ट को पानी पिला दिया
पंत के चोटिल होने पर उर्वशी ने दिया था रिएक्शन
बता दें कि पहले मीडिया में दोनों की डेट की खबरें चर्चा में आई थीं। वहीं, इसके बाद रौतेला के एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत का नाम लिए बिना कहा था कि वह होटल की लॉबी में रातभर मेरा इंतजार करते रहे। इस पर पंत ने कहा था कि उर्वशी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कह सकती है। वहीं, हाल ही में भी पंच के चोटिल होने के बाद उर्वशी ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट किया था।
यह भी पढ़े - चार साल बाद ईडन गार्डन में उतरेगा कोलकाता, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Published on:
06 Apr 2023 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
