177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान फाफ डुप्लेसी 3 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार हो गए। विराट ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरी ओर से विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। कैमरन ग्रीन 3, रजत पाटीदार 18, मैक्सवेल 3 और अनुज रावत 11 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने 49 गेंदों में ताबड़तोड़ 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्को शामिल थे. इस पारी ने बेंगलुरु को गेम में बनाए रखा लेकिन उनके और आउट होने के बाद मैच फंसता हुआ नजर आया लेकिन महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक ने 200 की अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए बेंगलुरु को जीत दिला दी।