
IPL 2024: आईपीएल 2024 में विराट कोहली का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि यशस्वी जायसवाल की तरह अभिषेक शर्मा भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं। बता दें कि इस सीजन में अभिषेक ने 13 मैचों में 209.42 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 467 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
माइकल वॉन ने क्रिकब्ज के शो पर कहा कि अगर आप यशस्वी जयसवाल की स्टोरी देखें तो पाएंगे कि उन्होंने आईपीएल और टीम इंडिया में बड़ी तेजी से छलांग लगाई। अचानक ही उनकी टेस्ट क्रिकेट में एंट्री हुई। शायद ये कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन अभिषेक शर्मा बिल्कुल वैसा ही कर सकते हैं। बस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचें और फिर ऐसा महसूस होगा कि जैसे वे 15 साल से खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा इससे ज्यादा दूर नहीं है।
वॉन ने युवराज सिंह और ब्रायन लारा से अभिषेक शर्मा की तुलना करते हुए कहा कि वह आसानी से तीनों फॉर्मेट में खेल कर सकते हैं। उनकी तकनीक लाजवाब है। बता दें कि अभिषेक के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। 21 मई को एसआरएच पहले क्वालीफायर में केकेआर से भिडे़गी।
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 40 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी अभिषेक ने 41 छक्कों के साथ एक सीजन में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्कों के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है। कोहली ने आईपीएल 2016 में 38 छक्के लगाए थे।
Published on:
20 May 2024 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
