11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs KKR: रिंकू सिंह से बदला लेंगे यश दयाल? कोहली का भी गंभीर से होगा सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

पिछले साल यश दयाल की लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर स्टार बने रिंकू सिंह एक बार फिर इस गेंदबाज के सामने होंगे, जहां दयाल बदला लेने के लिए बेकरार हैं।

2 min read
Google source verification
aaaa_kkrrcb.jpg

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 10वें मुकाबले में पॉवर हिटर्स की फौज देखने को मिलेगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। केकेआर में जहां फिल साल्ट, नितीश राणा, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं तो बेंगलुरु की टीम में फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान मैच का सबसे रोमांचक पल तब देखने को मिलेगा, जब यश दयाल केकेआर के रिंकू सिंह के सामने गेंदबाजी करेंगे।

पिछले साल यश दयाल गुजरात टाइटंस के साथ थे और रिंकू सिंह ने इसी गेंदबाज के आखिरी ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। उस घटना ने रिंकू सिंह को तो रातों रात स्टार बना दिया था लेकिन यश दयाल की जिंदगी चुनौतियों से घिर गई थीं। हालांकि चुनौंतियों से लड़कर आगे बढ़े यश आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का हिस्सा हैं और रिंकू सिंह से बदला लेने के लिए तैयार हैं।

चिन्नास्वामी में आज शाम 7.30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटी आरसीबी का रिकॉर्ड कोलकाता के खिलाफ अच्छा नहीं है। इस मुकाबले में गौतम गंभीर और विराट कोहली भी आमने सामने होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 बार केकेआर ने जीत हासिल की है तो 14 मुकाबलों में RCB विजयी रही है।

IPL 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला

आईपीएल 2024 का 10वां मैच सबसे रोमांचक होने का दावा करता है। एक ओर जहां रिंकू सिंह और यश दयाल आमने सामने होंगे तो फैंस एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर को आमने सामने देख सकती है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज के सामने आंद्रे रसेल का बल्ला हमेशा खामोश रहा है. ऐसे में आज इन दोनों के बीच भी कांटे की टक्कक देखने को मिल सकती है। सिराज के खिलाफ रसेल ने 22 गेंदों में 22 रन बनाए हैं और 2 बार आउट भी हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग