6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: हैदराबाद में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए रोहित तैयार, क्या हार्दिक टाल पाएंगे दूसरी हार?

Indian Premier League 2024 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। दोनों टीमें अपना अपना पहला मुकाबला हार गई थीं और यहां पहली जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

2 min read
Google source verification
aaaa_rohik.jpg

SRH vs MI Live Streaming Details: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कमान 2013 में पहली बार संभाली थी और तब से टीम लगातार सीजन का पहला मैच हार रही थी। 2024 के आईपीएल संस्करण से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान बदला लेकिन उनकी किस्मत नहीं बदली और आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में वे फिर से हार गए। यह मुंबई इंडियंस की सीजन के पहले मुकाबले में लगातार 12वीं हार थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई की ये हार ज्यादा चर्चा का विषय इसलिए भी बन गई, क्योंकि उन्होंने मैच में दो बड़ी गलतियां कीं। अब MI दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेलेगी, जहां वह पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कांटे की टक्कर पेश की लेकिन मैच उनके हाथ से निकल गया। दोनों टीमें अपनी गलतियों को सुधारकर इस मुकाबले में उतराना चाहेंगी। यह मुकाबला 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2024 में SRH vs MI का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 27 मार्च को राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतेरगी। मैच शुरू होने से आधा धंटा पहले, यानी 7 बजे टॉस होगा।

IPL 2024 में SRH vs MI की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मुकाबले को आप जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। आईपीएल 2024 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

IPL 2024 में SRH vs MI का मुकाबला टीवी पर लाइव कहां देखें?

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले IPL 2024 के 8वें मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स के अलग अलग चैनल्स पर आप अलग अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।