24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Mega Auction 2025: इन टीम विदेशी ऑलराउंडरों पर रहेगी सबकी नज़र, लिस्ट में दो ऑस्ट्रेलियाई शामिल

आईपीएल में भारतीय समेत दुनिया भर के दिग्गज ऑलराउंडरों की भरमार है, लेकिन हम उन तीन विदेशी ऑलराउंडर की बात करेंगे, जो ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की रडार पर होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Nov 2024, 3:09 PM IST

ipl_2024_all_team_squad.jpg

IPL Mega Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को लेकर सभी 10 टीमें एक मजबूत रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद अब सबकी नजरें आईपीएल मेगा ऑक्शन पर है। टी20 क्रिकेट के तेजी से बदलते परिदृश्य में अब ऑलराउंडरों की मांग काफी बढ़ गई है। वैसे तो आईपीएल में भारतीय समेत दुनिया भर के दिग्गज ऑलराउंडरों की भरमार है, लेकिन हम उन तीन विदेशी ऑलराउंडर की बात करेंगे, जो ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की रडार पर होंगे।

ग्लेन फिलिप्स (उम्र 27 साल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, बैटिंग ऑलराउंडर)
ग्लेन फिलिप्स शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सभी फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीवी ऑलराउंडर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन पर मेगा नीलामी से पहले आईपीएल टीमों की खास नजर होगी। मध्यक्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले फिलिप्स किसी भी टी20 टीम के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, वह 2024 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन टीम के मजबूत विदेशी लाइनअप के कारण उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा। हालांकि, फिलिप्स का हालिया फॉर्म उन्हें आगामी नीलामी में एक बड़ी कीमत वाला खिलाड़ी बना सकता है।

मार्कस स्टोइनिस (उम्र: 35 साल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, बैटिंग ऑलराउंडर)
ऑस्ट्रेलिया के मीडियम पेसर ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में सबसे हॉट पिक साबित हो सकते हैं। पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। इसलिए इस ऑक्शन में उन्हें इससे भी ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कैमरून ग्रीन (उम्र : 25 साल, आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, बैटिंग ऑलराउंडर)
ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून पिछले दो सीजन से खूब चर्चा में रहे हैं। सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने उन पर 15 करोड़ से अधिक बोली लगाई थी। इसके बाद आरसीबी ने पिछले सीजन में उन्हें मुंबई से 17.50 करोड़ रुपये में ट्रेड कर सबको हैरान कर दिया था। ऐसे में ये खिलाड़ी एक बार फिर ऑक्शन की लाइमलाइट बढ़ा सकता है।