Royal challengers bengaluru: IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया है। इस तरह रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी अपने नाम की। IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। हालांकि आपको यह जानकार बेहद हैरानी होगी कि उसने फाइनेंशियल ईयर 2024 (वित्त वर्ष 2024) में बंपर कमाई की है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में कुल 653 करोड़ कमाए हैं। इनमे तो सिर्फ 420 करोड़ रुपए RCB ने सिर्फ ब्रॉडकास्टिंग जबकि स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन से उसने 120 करोड़ रुपए की कमाई की है। फ्रेंचाइजी ने टिकट बेचकर भी अच्छी खासी रकम जुटाई है। फ्रेंचाइजी ने टिकट बेचकर करीब 60 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने मर्चेंडाइज से 30 करोड़ रुपए, डिजिटल और सोशल मीडिया से 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब यदि इसमें IPL 2025 चैंपियन बनने पर मिली 20 करोड़ रुपए की राशि भी जोड़ दी जाए तो कुल मिलाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने करीब 653 करोड़ रुपए की कमाई की है।
वहीं अगर 2022 और 2023 के फाइनेंशियल ईयर पर गौर करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्रमशः लगभग 292 करोड़ रुपए और 235 करोड़ की कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कुल नेटवर्थ 1012 करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स 1059 करोड़ रुपए के साथ पहले और मुंबई इंडियंस 1029 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया और आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है। हालांकि उससे पहले वह तीन बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे मायूस होना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
Updated on:
07 Jun 2025 07:57 pm
Published on:
07 Jun 2025 07:54 pm