
IPL 2025: इंडियन प्रीमियम लीग 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। यह मुकाबला इस लिए खास है कि ऋषभ पंत पहली बार किसी अन्य टीम से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वाले हैं। वहीं, केएल राहुल भी पहली बार दिल्ली के लिए खेलेंगे। दिल्ली इन चुनिंदा टीमों में शामिल है, जिन्होंने शुरू से लेकर अब तक सभी सीजन में भाग लिया है और खिताब नहीं जीता है। हालांकि इस टीम बनाई टीम में ऐसे 3 खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहले ही आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं।
आज आपको दिल्ली के तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा दिल्ली की 2025 टीम में शामिल हैं और तीनों आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। आइए जानते है इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी एक बार नहीं बल्कि दो बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुके है। डुप्लेसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ साल 2018 और 2021 में खिताब जीता।
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क आईपीएल का 18वां सीजन दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली ने मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टार्क ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 में खिताब जीता था।
श्रीलंका के राइट आर्म फास्ट बॉलर दुष्मंथा चमीरा इस बार आईपीएल के लिए दिल्ली के लिए खेल रहे है। चमीरा आईपीएल 2024 में खिताब जीतने वाली टीम कोलकाता नाईट राइडर्स का हिस्सा थे।
साल 2020 में दिल्ली श्रेयस अय्यर की कप्तानी पहली बार फाइनल में पहुंची, जहां उसे मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना नाम बदल लिया। इससे पहले उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था। इस टीम से गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, डेविड वॉर्नर, युवराज सिंह, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी खेल चुके हैं, जो दूसरी टीमों से खेलते हुए खिताब जीत चुके हैं।
Updated on:
24 Mar 2025, 5:08 PM IST
Published on:
24 Mar 2025, 5:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.