4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंड्या परिवार में आईं 10 IPL ट्रॉफियां, हार्दिक पंड्या के खराब दौर पर बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी

Krunal Pandya on Hardik Pandya: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रुणाल पंड्या ने भाई हार्दिक संग अपने रिश्तों पर बड़ा खुलासा किया है। मुंबई इंडियंस में मचे घमासान के बाद दोनों पंड्या भाइयों पर क्या असर पड़ा है? जानिए 10 ट्रॉफियों की इस अनसुनी इनसाइड स्टोरी को।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 04, 2026

Hardik Pandya Krunal Pandya Fight ,हार्दिक क्रुणाल पंड्या लड़ाई, Krunal Pandya Aggressive Celebration ,क्रुणाल पंड्या आक्रामक जश्न, Hardik Pandya vs Krunal Pandya Viral Video ,हार्दिक बनाम क्रुणाल वायरल वीडियो, Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma ,हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, IPL 2026 Mumbai Indians vs RCB Highlights ,MI vs RCB मैच हाइलाइट्स, Hardik Natasa Separation News ,हार्दिक नताशा अलगाव की खबरें, hardik pandya reaction on out , hardik pandya against krunal pandya

क्रुणाल पंड्या की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन जाते हुए हार्दिक पंड्या (@ipl20/Screengrab)

Krunal Pandya on Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 खत्म होने के साथ क्रिकेट जगत में इस समय एक चर्चा उठ रही है जो है पंड्या परिवार की 10 आईपीएल ट्रॉफियां। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे क्रुणाल पंड्या, जिन्होंने अपने करियर की 5वीं आईपीएल ट्रॉफी उठाई। लेकिन इस जश्न के बीच, हर किसी की नजरें छोटे भाई हार्दिक पंड्या पर हैं, जिनके लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। जब क्रुणाल से हार्दिक के साथ उनके रिश्तों और दोनों के बीच की ट्यूनिंग पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कई दिलचस्प बातें सामने रखीं।

'पंड्या हाउस में 10 ट्रॉफियां बुरा नंबर नहीं है…'

क्रुणाल ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, हम दोनों साथ खेले हैं। हमारे बीच हमेशा क्रिकेट को लेकर काफी टेक्निकल और रणनीतिक बातचीत होती है, जिससे हम दोनों को मदद मिलती है। जब आपका भाई भी उसी खेल में हो, तो चीजें आसान हो जाती हैं। वैसे, पंड्या परिवार में 10 आईपीएल ट्रॉफियां होना कोई बुरा नंबर नहीं है। भगवान की बड़ी कृपा है।'

एक भाई अर्श पर, दूसरा फर्श पर

दिलचस्प बात यह है कि जहां क्रुणाल पंड्या IPL 2026 लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर चमक रहे हैं, वहीं हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर रही है। क्रुणाल के सफर की बात करे तो, मुंबई इंडियंस के बाद लखनऊ और फिर 2025 में RCB में शामिल हुए। उन्होंने आते ही बेंगलुरु को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

मुश्किलों भरा हार्दिक का सफर

हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस (GT) को अपनी कप्तानी में पहला खिताब जिताया, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) में वापस लौटते ही उनकी कप्तानी पर संकट आ गया। अब खबर है कि हार्दिक से MI की कप्तानी छीनी जा सकती है। भले ही दोनों भाई इस वक्त मैदान पर अलग-अलग दौर से गुजर रहे हों, लेकिन दोनों के नाम अब 5-5 आईपीएल ट्रॉफियां हैं। मैदान की प्रतिद्वंद्विता के बीच दोनों भाइयों का यह तालमेल वाकई कमाल का है।