11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Auction 2024: जानें कितने-कितने लाख की पड़ेगी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की हर गेंद

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 में मिचेल स्‍टार्क और पैट कमिंस का हर ओवर टीम इतने पैसों का पड़ेगा, जितना सैकड़ों खिलाडि़या का बेस प्राइस भी नहीं है? वहीं, उनकी हर गेंद उनकी फ्रेंचाइजी टीम लाखों रुपये की पड़ेगी। आइये जानते इन दोनों खिलाडि़यों की प्रति मैच फीस क्‍या होगी?

2 min read
Google source verification
IPL auction 2024 updates teams will pay pat Cummins and mitchell cost per ball

IPL Auction 2024: यह तो तय था कि आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्‍शन में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क पर बड़ी बोली लगेगी, लेकिन दोनों खिलाड़ी 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज गेंदबाज कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा, लेकिन कुछ ही देर बाद में उनके साथी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 24.75 करोड़ रुपए के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया। स्टार्क पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने अब तक का सबसे बड़ा दांव लगाया। दुबई में हुए मिनी ऑक्‍शन में सबसे ज्यादा धन विदेशी क्रिकेटरों पर बरसा है।


क्‍या आपको पता है कि मिचेल स्‍टार्क और पैट कमिंस का हर ओवर टीम इतने पैसों का पड़ेगा, जितना सैकड़ों खिलाडि़या का बेस प्राइस भी नहीं है? वहीं, उनकी हर गेंद उनकी फ्रेंचाइजी टीम लाखों रुपये की पड़ेगी। आइये जानते इन दोनों खिलाडि़यों की प्रति मैच फीस क्‍या होगी और फ्रेंचाइजी टीम को इनकी हर गेंद कितने लाख की पड़ने वाली है।

आठ साल बाद स्टार्क की धमाकेदार वापसी

33 वर्षीय स्टार्क ने आइपीएल में अब तक सिर्फ दो सीजन 2014 और 2015 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेले थे। उन्होंने करीब आठ साल बाद धमाकेदार वापसी की है।

- 24.75 करोड़ मिलेंगे सीजन में।
- 1.76 करोड़ रुपए प्रति मैच कीमत।
- हर गेंद की कीमत 7.36 लाख रुपए।

यह भी पढ़ें : स्टीव स्मिथ समेत ये दिग्गज अनसोल्ड, किसी ने भी नहीं खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

कमिंस गेंद के साथ बल्ले के भी उस्ताद

30 वर्षीय कमिंस पहली बार 2015 में आइपीएल में खेले थे। वह छठी बार इस लीग में उतरेंगे। पिछले सीजन में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पांच मैचों में सात विकेट ही ले सके थे। कमिंस ने इस दौरान मुंबई के खिलाफ 56 रन की नाबाद पारी खेली थी।

- 20.50 करोड़ मिलेंगे सीजन में।
- 1.46 करोड़ रुपए प्रति मैच कीमत।
- हर गेंद की कीमत 6.10 लाख रुपए।

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2024: सच हुई पत्रिका की भविष्‍यवाणी, ये अनकैप्ड खिलाड़ी हो गए मालामाल