11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RR vs CSK: जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाई रोमांचक जीत

जोस बटलर की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट के मात दे दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 May 2018, 12:56 AM IST

ipl

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने अपने प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा था। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 43वें मैच में राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 95 रनों की शानदार पारी खेली। बटलर बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे थें। और अंत तक नाबाद लौटे। इस मैच जिताऊ पारी के लिए बटलर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

बटलर ने दी थी आक्रमक शुरुआत-
इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (52) के अर्धशतक के बूते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जिसे राजस्थान ने अंतिम ओवर में एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान बटलर ने अच्छी शुरुआत दी। बटलर शुरू से ही आक्रामक खेल खेल रहे थे। उन्होंने पहले ओवर की पहली तीन गेंदों पर डेविड विले पर लगातार तीन चौके मारे। हरभजन सिंह द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में भी उन्होंने दो चौके और एक शानदार ***** जड़ा।

भज्जी ने दिलाई थी पहली सफलता-
बटलर तेजी से रन बना रहे थे तो दूसरे छोर पर खड़े बेन स्टोक्स (11)उनका साथ देने की कोशिश में थे। चौथे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने पहले चौका, फिर ***** जड़ा लेकिन आखिरी गेंद पर वह बीट हो गए और हरभजन ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। कप्तान अजिंक्य रहाणे एक चौका मार अगली गेंद पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। इसके बाद बटलर और संजू सैमसन (21) ने राजस्थान को संभाला। दोनों चेन्नई के लिए मुसीबत बन गए थे और तेजी से रन बना रहे थे। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर दोनों के बीच रन लेने को लेकर गलतफहमी हुई और नुकसान सैमसन को अपना विकेट गंवा कर भुगतना पड़ा।

स्टुअर्ट बिन्नी की भी उपयोगी पारी -
सैमसन को आउट करने के बाद चेन्नई मैच में वापसी आती दिख रही थी। 10 रन बाद शार्दूल ठाकुर ने प्रशांत चोपड़ा (8) को ड्वायन ब्रावो के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया। स्टुअर्ट बिन्नी ने 17 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली लेकिन ब्रावो की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के प्रयास में वह शेन वाटसन द्वारा लपके गए। राजस्थान फिर सकंट में थी लेकिन कृष्णाप्पा गौतम ने चार गेंदों में दो छक्कों के साथ 13 रन बनाकर उसे जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में राजस्थान को 12 रनों की दरकार थी और बटलर क्रीज पर मौजूद थे। बटलर ने जरूरी रनों को पांच गेंदों में हासिल कर राजस्थान को अहम जीत दिलाई।

चेन्नई को भी मिली थी तेज शुरुआत -
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत जैसी थी उसे देखकर लग रहा था कि वह 190 के आसपास आराम से जाएगी लेकिन राजस्थान ने उसे यहां तक नहीं पहुंचने दिया। अंबाती रायुडू का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह सिर्फ 12 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से रैना और वाटसन ने विकेट पर पैर जमाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की।

रैना का 34वां अर्धशतक-
रैना आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे तो वहीं वाटसन थोड़ा धीमा खेल खेल रहे थे और रैना को लगातार स्ट्राइक दे रहे थे। वाटसन की पारी का अंत भी आर्चर ने किया। वाटसन 105 के कुल स्कोर पर विकेट के पीछ बटलर के हाथों लपके गए। रैना ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह अपनी पारी को और आगे नहीं ले जा पाए। कुछ देर बाद ही ईश सोढ़ी की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट फाइन लेग पर बिन्नी द्वारा लपके गए। रैना ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया और छह चौके एक सिक्स लगाया। रैना का विकेट 119 के कुल स्कोर पर गिरा।

अंत में धोनी और बिलिंग्स की उपयोगी पारी-
इसके बाद धौनी और सैम बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया। धौनी 33 रनों पर नाबाद लौटे जिसके लिए उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और एक चौके के अलावा एक ***** लगाया। बिलिंग्स ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेली। वह आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हुए। राजस्थान के लिए आर्चर ने दो विकेट लिए। सोढ़ी को एक सफलता मिली।