4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्यूमर से पीड़ित इरफ़ान खान जब टेस्ट मैच देखने पहुंचे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड…

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स मैदान में खेले गए टेस्ट मैच का लुफ्त उठाने इरफ़ान स्टेडियम गए थे
2 min read
Google source verification
IPL

ट्यूमर से पीड़ित इरफ़ान खान जब टेस्ट मैच देखने पहुंचे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान कलाकारों में शुमार इरफ़ान खान पिछले कुछ दिनों से बेहद बीमार चल रहे हैं। इरफ़ान ने इसी साल मार्च के महीने में अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगो को बताया था के उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। इरफ़ान इस बीमारी के इलाज के लिए इन दिनों लंदन में हैं और पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला गया। ऐसे में खबर आ रही है के इरफ़ान इस टेस्ट मैच को देखने स्टेडियम गए थे।

ये खबर भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया ने नहीं समझी वॉटसन की कीमत, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया भावुक कर देने वाला बयान

स्टेडियम में मैच देखते पाए गए इरफ़ान
जी हां! एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफ़ान इस टेस्ट मैच का लुफ्त उठाने स्टेडियम गए थे जहां उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की मशहूर टीवी एंकर ज़ैनब अब्बास ने भी ट्वीट कर इरफ़ान की ये तस्वीर साझा की है। हालांकि, इस बारे में इरफान खान या उनके किसी करीबी पुष्टि नहीं की है।

ये खबर भी पढ़े - पाकिस्तान से टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड ले सकती है बड़ा फैसल, इन दिग्गजों की हो सकती है टीम से छुट्टी

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से हैं पीड़ित
बता दें मार्च में इरफ़ान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर सब को भावुक कर दिया था। इस ट्वीट में इरफ़ान ने अपने फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। इरफ़ान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से पीड़ित है और इसका इलाज वे लंदन में करा रहे हैं। इरफ़ान ने कुछ दिन पहले अपनी आने वाली फिल्म 'कारवां' का पोस्टर शेयर किया था। इस से अंदाज़ा अलगे जा सकता है के इरफ़ान की हालत में सुधर है और जल्द ही वे फिल्मों में वापसी करेंगे।