8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: 270 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा खुलासा, मैच से पहले बनाया था खास प्लान

East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेलकर ईस्ट जोन को 708 रन तक पहुंचाया। पारी के बाद ईशान ने प्रेशर, अपने बैटिंग प्लान और मोहम्मद सिराज के खिलाफ रणनीति का खुलासा किया।
2 min read
Google source verification
ishan kishan

दोहरे शतक का जश्न मनाते हुए ईशान किशन (फोटो- IANS)

Ishan Kishan 270 Runs vs Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेलकर ईस्ट जोन को 708 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 30 चौके और 7 छक्के लगाए। ईशान किशन की इस पारी की जमकर तारीफ हो रही है, तो दूसरी ओर उनके साथी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को नसीहत भी दी जा रही है। मैच के बाद ईशान ने अपनी पारी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कैसे टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंची।

ईशान ने नहीं खेला रिस्की शॉट

BCCI ने ईशान किशन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पारी के बाद बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "बड़े मैच में हमेशा प्रेशर रहता है, लेकिन प्रेशर में ही मैं निखरकर आता हूं। मैंने जितने भी रन बनाए, उससे मैं खुश हूं, क्योंकि मैंने कोई रिस्की शॉट नहीं खेला और बैट के बीच से गेंद को खेल रहा था। इतनी बड़ी पारी खेलने के दौरान बहुत सारी दिक्कतें होती हैं। बाउंड्री लगाने के लिए पूरा दम लगाना पड़ता है। हालांकि, उसी तरह की प्रैक्टिस मैच से पहले की जाती है। हमारा प्लान 400 के बाद 450 और फिर 500 पहुंचने का था और ऐसे हम इतने बड़े स्कोर तक पहुंचे।"

सिराज को लेकर ईशान ने बनाया था खास प्लान

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि मोहम्मद सिराज को टैकल करने के लिए उन्होंने क्या प्लान बनाया था। ईशान किशन ने कहा, "जब सिराज भाई गेंद डाल रहे थे, तो मैं झुककर खेलने की कोशिश कर रहा था, ताकि अगर वह बाउंसर डाले, तो मैं उसे आसानी से पुल कर सकूं।" ईशान ने ये भी बताया कि जब भी स्थिति उनके खिलाफ होती है, उन्हें बैटिंग करने में बड़ा मजा आता है और उस समय उनका बेस्ट गेम निकलकर आता है।

दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने सभी विकेट गंवाने के बाद 708 रन बना लिए थे। ईशान की दोहरे शतकीय पारी के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन की पारी खेली। अब साउथ जोन की बल्लेबाजी की बारी है। पहली पारी में जिस टीम को भी बढ़त मिलेगी, वो चैंपियन बन जाएगी। फिलहाल ईस्ट जोन की स्थिति मजबूत है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग