31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेवीस हेड या कोहली नहीं साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, नाम एकदम चौंकाने वाला

'बैजबॉल' की मदद से जहां एक तरफ बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सिक्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है। साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं? क्या आप जानते हैं? अगर आपको इस बल्लेबाज का नाम नहीं पात है तो यह नाम आपको चौंकाने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Jun 2023, 3:10 PM IST

joe.png

समय से साथ - साथ क्रिकेट में फैंस ने ढेरों बदलाव देखे हैं। टी20 के आने से जहां वनडे में एक के बाद एक दोहरे शतक लगने लगे। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी इसका असर देखने को मिला। पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड ने 'बैजबॉल' नाम कि नई रणनीति अपनाना शुरू किया है। इसके तहत वह टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनती है। 'बैजबॉल' की मदद से जहां एक तरफ बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सिक्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है। साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं? क्या आप जानते हैं?

अगर आपको इस बल्लेबाज का नाम नहीं पात है तो यह नाम आपको चौंकाने वाला है। 'बैजबॉल' क्रिकेट से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह बल्लेबाजी इंग्लैंड का ही होगा। लेकिन ये बल्लेबाज बेन स्टोक्स , जोस बटलेर, हैरी ब्रूक या जॉनी बेयरस्टो नहीं बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। इस दौरान रूट ने 118 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार सिक्स लगाए।

इन चार सिक्स के साथ रूट ने 2023 में 16 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। मजेदार बात यह है कि दिसंबर 2012 में इंग्लैंड की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले रूट ने 2023 से पहले करीब 10 सालों में 23 टेस्ट सिक्स लगाए थे, लेकिन इस साल उनका खेलने का अंदाज बिल्कुल ही हट कर नजर आया है। उनके रिवर्स स्कूप शॉट की भी खूब चर्चा रही है।

2023 में सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रूट के बाद श्रीलंका के कुसल मेंडिस का नाम आता है। मेंडिस ने अबतक 12 सिक्स जड़े हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड हैं, जबकि चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल। इन दोनों ने 10-10 सिक्स लगाए हैं। 9 सिक्स के साथ पांचवें नंबर पर भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं। वहीं 8 सिक्स के साथ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक छठे नंबर पर हैं। 7-7 सिक्स के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी और आयरलैंड के हैरी टेक्टर सातवे और आठवे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के ओली पोप और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल छह-छह टेस्ट सिक्स लगाए हैं, दोनों 9वें और 10वें नंबर पर हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल