इस सीजन इडेन गार्डेंस की पिच का बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है। पिच पर अच्छी उछाल और गति है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। हाल के मैचों में औसत रन रेट 10 के आसपास रहा है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों को दर्शाता है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होती है। यहां चेज़ करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।