20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर प्रीमियर लीग: बीसीसीआई इस लीग को मान्यता देने के पक्ष नहीं, आज से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शुक्रवार से पाक अधिकृत कश्मीर मेें कश्मीर प्रीमियर लीग का आयोजन करवा रहा है। लेकिन इससे पहले ही इस लीग को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
2 min read
Google source verification
kashmir_primier_leagure.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में कश्मीर प्रीमियर लीग (Kashmir Premier League) का आयोजन करा रहा है। यह लीग 6 अगस्त से शुरू होगी और 17 अगस्त तक चलेगी। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस लीग को मान्यता देने के पक्ष नहीं है। इसके साथ ही विदेशी क्रिकेट बोर्ड्स से और क्रिकेटर्स से इस मामले में बीसीसीआई में बातचीत की है। इस बीच इंग्लिश क्रिकेटर मॉन्टी पनेसर (Monty Panesar) ने खुलासा कि वह भी इस लीग में भाग लेने वाले थे, लेकिन बीसीसीआई की सलाह के बाद अपना नाम वापस ले लिया है। पनेसर ने ये भी बताया कि बीसीसीआई ने उन्हें क्या कहा था।

यह खबर भी पढ़ें:—महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर से हटा ब्लू टिक, कुछ घंटों बाद मिला वापस

केपीएल से दूर रहने की दी थी सलाह
मॉन्टी पनेसर ने बताया कि बीसीसीआई ने उन्हें केपीएल से दूर रहने की सलाह दी। पनेसर ने कहा, 'मैं अगर कश्मीर प्रीमियर लीग में खेला तो शायद मुझे भारतीय विजा नहीं मिलेगा। भारत में मेरा परिवार और दोस्त रहते हैं। ऐसे में मेरे लिए उनसे मिलना ज्यादा अहम है। इसलिए मैं कश्मीर प्रीमियर लीग में नहीं खेल रहा।’

'मैं भारत-पाक विवाद में नहीं पड़ना चाहता'
पनेसर ने कहा, 'मैं भारत और पाकिस्तान विवाद के बीच नहीं आना चाहते। वो दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध चाहते हैं।' हालांकि अब तक पनेसर के बयान पर बीसीसीआई की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि केपीएल में भाग लेने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने ट्वीट कर बीसीसीआई पर बड़ा आरोप लगाया है। गिब्स ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि बीसीसीआई उन पर कश्मीर प्रीमियर लीग में नहीं खेलने का दवाब बना रही है।

यह खबर भी पढ़ें:—जब खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपना खेल सुधारने के लिए सचिन से मांगी सलाह

इंग्लैंड और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ले रहे हैं हिस्सा
कश्मीर प्रीमियर लीग का आयोजन 6 अगस्त से लेकर 17 अगस्त के बीच होना है। पीसीबी की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें मैट प्रायर, हर्षल गिब्स, तिलकरत्ने दिलशान, ओवैस शाह जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मॉन्टी पनेसर ने अपना नाम वापस ले लिया है। लीग में हिस्सा ले रही टीमों का नाम ओवरसीज वॉरियर्स, मुजफ्फराबाद टाइगर्स, रावलकोट हॉक्स, बाग स्टालियन, मीरपुर रॉयल्स और कोटली लायंस है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग