6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला यह शख्स अब इस देश को करेगा मजबूत, WC 2019 में दिखेगा दम

लालचंद राजपूत भारत के लिए दो टेस्ट और चार वनडे मैच खेल चुके हैं।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 25, 2018

2007 T20 WORLD CUP

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला यह शख्स अब इस देश को करेगा मजबूत, WC 2019 में दिखेगा दम

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने शुक्रवार को भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी लालचंद राजपूत को अपनी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में चुन लिया। राजपूत को कुछ महीनों पहले टीम का अंतरिम कोच बनाया गया था। जेडसी ने ट्वीट किया, "जिम्बाब्वे क्रिकेट लालचंद राजपूत को हमारी राष्ट्रीय पुरुष टीम के पूर्ण-कालिक के रूप में चुनकर बहुत खुशी महसूस कर रहा है। भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एक सम्मानित और सफल कोच हैं, जो अपने जुनून, कड़ी मेहनत और खेल के ज्ञान के लिए जाने जाते हैं।" राजपूत मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं इसके साथ ही वह भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान मैनेजर थे। जिम्बाब्वे से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भी कोच रह चुके हैं।


राजपूत ने कहा-
इस मौके पर राजपूत ने कहा, "जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं इस टीम को अगले स्तर तक ले जाने के लिए दी गई जिम्मेदारी से बहुत खुश हूं। मैं कड़ी मेहनत कर यह सुनिश्चित करुंगा कि आने वाले वर्षो में हम टीम के प्रदर्शन में कुछ अंतर ला सके।"


राजपूत का क्रिकेट करियर-
राजपूत भारत के लिए दो टेस्ट और चार वनडे मैच खेल चुके हैं। दो टेस्ट मैचों में उन्होंने सर्वाधिक 61 रनों की पारी के साथ 105 रन बनाए हैं। वहीं 4 ODI मैचों में वह केवल 9 रन ही बना सके। 110 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 20 शतक और 46 अर्धशतकों के साथ 7988 रन बनाए हैं। लिस्ट 'ए' करियर में उन्होंने 61 मैचों में 3 शतक और 15 अर्धशतक लगाते हुए 1965 रन बनाए हैं।


2007 टी-20 वर्ल्ड में भारत को बनाया चैंपियन-
वह 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला T20 वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल मुकाबला पाकिस्तान से था जिसमे भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी।