29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 किमी की दौड़ पूरी नहीं कर पा रहे मलिंगा,लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की चाहत

मलिंगा का कहना है कि वह दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते, लेकिन टीम के लिए 4 ओवर आसानी से कर सकते हैं। श्रीलंकन क्रिकेट में नेशनल टीम में चुने जाने के लिए खिलाड़ी को दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Jun 2021, 12:54 PM IST

lasith_malinga2.png

श्रीलंका के क्रिकेटर लसिथ मलिंगा काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। फिटनेस की वजह से ही नेशनल टीम में उनका चयन नहीं हो पा रहा है। हालांकि मलिंगा देश के लिए खेलना चाहते हैं। वर्ष 2020 से मलिंगा ने श्रीलंका के लिए क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह फिर से टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। मलिंगा का कहना है कि मौका मिलने पर अभी भी वह शानदार खेल दिखा सकते हैं।

दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते
मलिंगा का कहना है कि वह दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते। हालांकि उनका कहना है कि वह टीम के लिए 4 ओवर आसानी से कर सकते हैं। श्रीलंकन क्रिकेट में नेशनल टीम में चुने जाने के लिए खिलाड़ी को दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। यह श्रीलंकन टीम में चयन के लिए फिटनेस का पैमाना है। रसेल ऑर्नल्ड के यूट्यूब शो 'Chilling with Russell' में मलिंगा ने कहा कि वह अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं और अभी भी 24 गेंद फेंक सकते हैं।

यह भी पढ़ें— IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, पहले नंबर पर लसिथ मलिंगा

टेस्ट और वनडे से ले चुके हैं सन्यास
मलिंगा टेस्ट और वनडे क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी भी टी20 क्रिकेट नहीं छोड़ा है। मलिंगा ने कहा कि वह दो किलोमीटर नहीं दौड़ सकते, इसी वजह से वह घर पर बैठे हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह अभी भी दो घंटे तक बिना किसी परेशानी के बॉलिंग कर सकते हैं। वहीं मलिंगा को भरोसा है कि इस वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर में यूएई में होगा।

यह भी पढ़ें— श्रीलंका के मेंडिस, धनुष्का गुणतिलका और डिकवेला बायो-बबल के उल्लंघन में निलंबित

जब विकेट लिए तब किसी ने पेट के बारे में नहीं पूछा
ललित मलिंगा ने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने 4 गेंद में 4 विकेट लिए थे, तब किसी ने उनके पेट के बारे में नहीं पूछा। मलिंगा ने ये विकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ कैंडी में लिए थे। मलिंगा का कहना है कि उस समय मैं 35 साल का था। उस समय किसी ने मेरी फिटनेस या पेट के बारे में शिकायत नहीं की थी।