
संन्यास की कगार पर पहुंच चुके मलिंगा कनाडा में कर रहे घातक गेंदबाजी, मिलेगा वापसी का मौका!
नई दिल्ली। कनाडा में चल रहे ग्लोबल T20 लीग में मोंट्रियल टाइगर्स के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं लेकिन उनके कप्तान लसिथ मलिंगा शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर विकेट लेने के मामले में सबसे ऊपर चल रहे हैं। मलिंगा के प्रदर्शन पर इसलिए नजर जाती है क्योंकि उनको आईपीएल में किसी भी टीम ने खरीदा नहीं था।पिछले आईपीएल सत्र में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, उन्होंने मुंबई इंडियंस को तीन बार टूर्नामेंट में विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि इस लीग में 6 टीमें खेल रहीं हैं, जिसमे मलिंगा की कप्तानी वाली मोंट्रियल टाइगर्स केवल एक जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर है।
कैसा रहा है मलिंगा का प्रदर्शन
मलिंगा 5 मैच खेलते हुए 12 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इन विकेटों के साथ वह इस समय लीग में सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने यह विकेट 11 की शानदार औसत से लिए हैं। उन्होंने रन देने के मामले में भी काफी कंजूसी की है, उनका इकॉनमी 6.60 है। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल है जिन्होंने 11 विकेट झटके हैं।
ग्लोबल T20 में टीमों का प्रदर्शन
ग्लोबल T20 लीग में अभी तक सबसे सफल टीम वेस्ट इंडीज 'बी' टीम है, उसने 5 खेलें हैं जिसमे वह 4 मैच जीतने में कामयाब रही है। दूसरे नंबर पर वैंकोवर नाइट्स की टीम है जिन्होंने खेले गए 5 मैचों में 3 मैच जीते हैं। इसके बाद तीसरा नंबर एडमोंटन रॉयल्स का है जिन्होंने 5 में से 2 मैच जीते हैं। विन्निपेग हॉक्स और टोरंटो नेशनल्स ने भी 2-2 मैच जीत हैं। वहीं मलिंगा की टीम केवल 1 मैच जीत सकीय है और वह 2 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।
आईपीएल में नहीं बिके थे मलिंगा
आईपीएल 2018 में मलिंगा को कोई भी खरीदार नहीं मिला था, यहां तक की उसकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने भी उनमे दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। हलाकि मुंबई इंडियंस ने बाद में उनको अपना बॉलिंग मेंटर नियुक्त किया था। मलिंगा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं उन्होंने 110 मैचों में 154 विकेट झटके हैं। उन्होंने यह विकेट 19.01 की औसत से लिए हैं और उनकी इकॉनमी 6.86 की रही है।
Published on:
10 Jul 2018 02:21 pm
