6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द. अफ्रीका की महिला क्रिकेट कप्तान ने अपनी ही टीम की तेज गेंदबाज से रचाई शादी

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वैन निकेर्क ने अपनी टीम की हरफनामौला खिलाड़ी मैरीजाने कैप से शादी कर ली है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 10, 2018

South Africa women's cricketer Dane van Niekerk married Marizanne Kapp

द. अफ्रीका की महिला क्रिकेट कप्तान ने अपनी ही टीम की तेज गेंदबाज से रचा ली शादी

नई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ियों की शादी अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र रहती हैं। विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल ने अभी हाल ही में शादियां रचाई हैं। विराट की अनुष्का संग शादी ने सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोरी थी। इसी फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वैन निकेर्क ने अपनी टीम की हरफनामौला खिलाड़ी मैरीजाने कैप से शादी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों ने शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर तस्वीर साझा करके अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। दोनों खिलाड़ियों ने अपने करीबी दोस्तों, परिवार और अफ्रीकी टीम के साथी खिलाड़ियों की मौजूदगी में शादी रचाई।


2009 में दोनों ने किया था डेब्यू
निकेर्क और कैप ने 2009 में हुए महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया। निकेर्क ने 8 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ जबकि कैप ने 10 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। यह दोनों खिलाड़ी महिला बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स की टीम के लिए खेलती हैं।

💍

A post shared by marizanne kapp (@kappie777) on

कप्तान निकेर्क का क्रिकेट करियर
कप्तान निकेर्क दक्षिण अफ्रीका के लिए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 95 मैचों में 125 विकेट लिए हैं। इसका लावा वो बहुत ही सफल बल्लेबाज भी हैं, उन्होंने ODI में 1,770 रन भी बनाए हैं। निकेर्क को 2017-18 सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष महिला क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया था।


कैप का भी रहा है शानदार करियर
आपको बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी कैप ने 93 ODI मैचों में 99 विकेट और 62 T20 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी से भी कमाल दिखते हुए 93 ODI मैचों में 1618 रन बनाए हैं। 62 T20 मैचों में उनके नाम 600 रन हैं। उन्होंने ODI क्रिकेट में एक शतक भी लगाया है। उनके नाम महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।