
Lata Mangeshkar sachin tendulkar
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से पूरा देश गमगीन है। 92 वर्षीय लता दीदी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कहा। लता दीदी का क्रिकेट से गहरा लगाव रहा है और वो टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को काफी मानती भी थीं।सचिन तेंदुलकर को भी कई मौकों पर लता दीदी की जमकर तारीफ करते हुए सुना गया है। लता मंगेशकर जी वैसे तो बेहद कम बातचीत करने के लिए जानी जाती थीं लेकिन, उन्होंने सचिन तेंदुलकर से जुड़ी जो बात शेयर की थी वो बात सभी लोगों को जाननी चाहिए।
सचिन तेंदुलकर लता दीदी को मां का दर्जा देते हैं और सचिन तेंदुलकर द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान ने लता दीदी के दिल को छू लिया था। सचिन के रिटायरमेंट के मौके पर लता दीदी ने सचिन के सामने ही ये किस्सा शेयर करते हुए कहा था, 'सचिन जी की तारीफ पूरी दुनिया करती है। मेरी और सचिन की बहुत मुलाकाते नहीं होती हैं। मैं सचिन से 4 या 5 बार मिली हूं। पर मुझे सचिन से सबसे पहली मुलाकात अब तक याद है।'
लता दीदी ने आगे कहा, 'मैं राजठाकरे जी के घर गई थी। वहां सचिन जी से मेरी बातचीत हुई थी। उस वक्त जब सचिन जी से पूछा गया कि आप लता जी के बारे में क्या सोचते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा अपनी मां के बारे में मैं क्या बोलूं। उन्होंने मुझे इतनी इज्जत दी है अपनी मां बनाया है।'
यह भी पढ़ें: BCCI के पास नहीं था पैसा, लता मंगेशकर ने ऐसे की थी मदद
बता दें कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत के सबसे महान बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक हैं। वहीं 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के ही नाम है। टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन भी सचिन तेंदुलकर ने ही बनाए हैं। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
Published on:
06 Feb 2022 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
