2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC ने जारी की ताजा ODI रैंकिंग, टॉप 5 में पांच भारतीय खिलाड़ी- करियर बेस्ट पर रोहित

ICC की यह रैंकिंग आस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका तथा पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद जारी की गई है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 13, 2018

virat-rohit

ICC ने जारी की ताजा ODI रैंकिंग, टॉप 5 में पांच भारतीय खिलाड़ी- करियर बेस्ट पर रोहित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी वनडे विश्व रैंकिग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने अपने करियर के उच्चतम रेटिंग अंक(871) हासिल करते हुए नंबर 2 का स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में 80 और नाबाद 86 रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। टेलर ने इंग्लैंड के जोए रूट और पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही ICC की ताजा ODI रैंकिंग में टॉप-5 में 3 भारतीय गेंदबाज और दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।


बल्लेबाजी में हुए हैं यह अहम बदलाव-
आईसीसी की यह रैंकिंग आस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका तथा पाकिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद जारी की गई है। ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस तीन स्थान ऊपर उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और डु प्लेसिस के साथी क्विंटन डी कॉक को दो-दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अभी क्रमश : नौवें और 10वें नंबर के साथ शीर्ष-10 में बने हुए हैं।भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आठवें स्थान के साथ टॉप-10 में विराट और रोहित के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजी में बदलाव-
गेंदबाजों की सूची में टॉप-5 में भारत के तीन गेंदबाज हैं। भारतीय यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह 841 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान दूसरे, भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तीसरे, आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सात विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गें कागिसो रबादा चौथे और भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पांचवें नंबर पर हैं।

Story Loader