2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

33 चौके, 9 छक्के: हिटमैन ने 4 साल पहले खेली थी ऐसी पारी, जिससे पूरी दुनिया अभी भी खाती है खौफ

रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी में 186 रन चौकों और छक्‍कों से बना डाले थे। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 13, 2018

ROHIT SHARMA

33 चौके, 9 छक्के: हिटमैन ने 4 साल पहले खेली थी ऐसी पारी, जिससे पूरी दुनिया अभी भी खाती है खौफ

नई दिल्ली। क्रिकेट के हर मैच में कुछ नए रिकॉर्ड बनते है और कुछ रिकॉर्ड्स टूट जाते हैं। इसीलिए क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसा ही कुछ आज से ठीक 4 साल पहले 13 नवंबर 2014 को हुआ। भारतीय टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ईडन गर्डन के ऐतिहासिक मैदान पर विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा था। रोहित ने यहां विस्फोटक अंदाज़ में 264 रन की पारी खेल अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज़ कर लिया था जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। आज भी जब ईडन गर्डन का ज़िक्र होता है तो ज़हन में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का ही आता है।

रोहित शर्मा मात्र 4 रन बना कर आउट हो जाते लेकिन-
इस मैच में रोहित शर्मा मात्र 4 रन बना कर आउट हो जाते लेकिन श्रीलंका के आलराउंडर थिसारा परेरा ने थर्ड मैन पर उनका कैच छोड़ उन्हें जीवनदान दिया। जो श्रीलंका के लिए इतना भारी पड़ा कि आज उसका इतिहास गवाह है। बता दें कि 264 रनों की पारी में 186 रन रोहित ने चौकों और छक्‍कों से ही बना डाले थे। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे। रोहित भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर नुवान कुलशेखरा को अपना विकेट दे बैठे। रोहित की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाए थे।भारतीय टीम के विशाल स्‍कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 251 रन पर ढेर हो गई थी। भारत ने ये मैच 153 रन से जीत लिया था। एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले रोहित भारत के तीसरे खिलाड़ी है, रोहित से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सेहवाग ये कारनामा कर चुके है। रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है। रोहित के बाद न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल और वेस्ट इंडीज के क्रिश गेल ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

सचिन-सहवाग को छोड़ा पीछे-
पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रन बनाए थे। साल 2010 में वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी सचिन ही थे। उनके बाद 2011 में वीरेंदर सहवाग ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली और सचिन को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन रोहित शर्मा 2013 में ऑस्ट्रेलिया और 2014 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकल गए है। इसके बाद रोहित ने एक बार फिर श्रीलंका को 2017 में मोहाली में आड़े हाथों लेते हुए नाबाद 208 रनों की पारी खेल डाली थी। यह उनका तीसरा दोहरा शतक था।

Story Loader