6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया दौरा: मोहम्मद शमी ने खोला राज, मजबूत विपक्षी को धूल चटाने को इस तरह कर रहे हैं तैयारी

आस्ट्रेलिया दौर पर पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:11 AM IST

mohammad shami

ऑस्ट्रेलिया दौरा: मोहम्मद शमी ने खोला राज, मजबूत विपक्षी को धूल चटाने को इस तरह कर रहे तैयारी

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को कहा है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के न होने से आस्ट्रेलियाई टीम कमजोर है, लेकिन फिर भी भारत को आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर जीतने के लिए एक ठोस रणनीति की जरूरत है। कप्तान स्मिथ और उप कप्तान वार्नर पर केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा है। ऐसी खबरें है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) इन दोनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स संघ (एसीए) की मांग को मान सकता है। आस्ट्रेलिया दौर पर पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।


स्मिथ-वार्नर के बिना कमजोर होगी ऑस्ट्रेलिया-
शमी ने यहां बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के इतर संवाददाताओं से कहा, "अगर वो दो नहीं खेलते हैं तो आस्ट्रेलियाई टीम निश्चित तौर पर कमजोर होगी, लेकिन आखिर में आपको अपनी रणनीति और मजबूती पर टिके रहना पड़ेगा।" स्मिथ और वार्नर के अलावा इस विवाद में बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी प्रतिबंध लगा है। हालांकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध है।


प्रतिबन्ध हटाने की हो रही मांग-
इस मामले में सीए ने जांच के लिए स्वतंत्र समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस विवाद के लिए टीम की हर हाल में जीत की मनोदशा को कारण बताया था। रिपोर्ट के आने के बाद से एसीए ने सीए पर इन खिलाड़ियों से प्रतिबंध हटाने के लिए काफी दबाव बनाया है।


वीडियो देख प्रैक्टिस कर रहे शमी-
आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की तैयारी पर पूछने पर शमी ने कहा, "एक तेज गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने इंग्लैंड में काफी अच्छा किया था। हम आस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रहे हैं और कई वीडियो देख रहे हैं। हमारी कोशिश सीरीज पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की है क्योंकि हमारे विपक्षी मजबूत हैं। हम लाइन और लेंथ सही रखने पर काम करेंगे।"