एशिया कप में किया संघर्ष-
पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 46 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके आमिर ने इस वर्ष 10 मैचों में मात्र तीन विकेट हासिल किए हैं। वह हाल में संपन्न एशिया कप में भी विकेट के लिए संघर्ष करते रहे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। आमिर ने टेस्ट में 107, ODI में 58 और T20 में 52 विकेट लिए हैं।